अंतिम चरण के मतदान के लिए आज थमेगा प्रचार का शोर,आठ राज्यों की 57 सीटों पर होगा मतदान
लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान हो चुका है। एक जून को सातवें चरण के लिए मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल हैं।
Comments