26/11 जैसी घटना को दोबारा अंजाम देने वाली खबर निकली झूठी,धमकी देने वाले को अब पुलिस ने पकड़ा

 26/11 जैसी घटना को दोबारा अंजाम देने वाली खबर निकली झूठी,धमकी देने वाले को अब पुलिस ने पकड़ा
Sharing Is Caring:

बीते रविवार को मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले की बरसी थी। देश के विभिन्न हिस्सों में इस आतंकी घटना के खिलाफ लड़ने वाले वीरों को याद किया गया। हालांकि, इस दिन मुंबई पुलिस को शहर में एक और आतंकी वारदात को लेकर धमकी भरा कल आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस के जवान पूरी रात कॉलर और उसके द्वारा बताए गए इलाके में जांच पड़ताल करते रहे। दरअसल, रविवार को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को एक फोन कॉल आया जिसमें कॉलर ने मुंबई में आतंकी घुसे होने का दावा किया। कॉलर ने कहा को मानखुर्द के एकता नगर इलाके में 2-3 आतंकी हैं। कॉलर ने यह भी दावा किया कि उसे उनकी भाषा नहीं समझी पर वो लोग कुछ खतरनाक प्लानिंग कर रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने अलर्ट होकर जांच शुरू की। सूत्रों में बताया की पुलिस ने जब कॉलर की जानकारी वेरिफाई किया तो ये जानकारी गलत निकली।

IMG 20231127 WA0026

जानकारी के मुताबिक, कल करने वाला शख्स नशे में धुत था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने आरोपी कॉलर को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि ऐसे कॉल और उसकी जानकारी को अनदेखा नहीं किया जा सकता। इस वजह से मानखुर्द इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। जब बताए गए जगह पर कुछ भी खतरा नहीं मिला तो पुलिस ने कॉलर से दुबारा संपर्क करने की कोशिश की गई तो पता चला उसने फोन ही बंद कर दिया है। इसके बाद टेक्निकल टीम की मदद से कॉलर तक पुलिस पहुंची और तब पता चला कि वो तो नशे में था और ठीक तरह से चल भी नहीं पा रहा था। पुलिस ने मामले में किशोर लक्ष्मण ननावरे को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ IPC की धारा 182, और 505(1)(ब) के तहत मामला दर्ज किया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post