यूपी-बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश,आंधी का भी अलर्ट जारी

 यूपी-बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश,आंधी का भी अलर्ट जारी
Sharing Is Caring:

मॉनसून की तूफानी रफ्तार में कमी आई है. ये अपनी वापसी कर रहा है, लेकिन देश के कई राज्यों में बारिश का दौर अब भी जारी है. मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है. आज यानी 7 अक्टूबर को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है. पहाड़ी इलाकों में भी बरसात का रौद्र रूप दिख सकता है.देश की राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन यानी 12 सितंबर तक दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बरसात होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से नहीं जताई गई है.यूपी के कई जिलों में आज मौसम बिगड़ सकता है. आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, बदायूं, संभल, बिजनौर, हरदोई, उन्नाव, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, रायबरेली, ज्योतिबाफुले नगर, इटावा, हमीरपुर और अमेठी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

1000871279

बिहार के भी कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. झारखंड में आज और कल आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है.पंजाब में कई जिलों में बारिश और आंधी चल सकती है. हरियाणा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है. राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.अरुणाचल प्रदेश में आज से 11 अक्टूबर तो असम में आज से 10 अक्टूबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. मेघालय में भी इस दौरान कई जगहों पर बरसात देखने को मिल सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 12 अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है. तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है.उत्तराखंड में आज कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर सोलन, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर और मंडी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. जम्मू कश्मीर के भी कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post