युवाओं को सच में उलझा रही है मोदी सरकार,भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी
राहुल गांधी सद्भावना यात्रा में शामिल हुए हैं। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित किया।राहुल गांधी ने गुरुग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ साल पहले उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए थे। उस दौरान ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ का नारा जनता के बीच से निकला था। राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि देश की भावना का नारा है और आज भी देश को इसकी जरूरत है।उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियां की जाती हैं। राहुल गांधी ने कहा कि लाखों वोटरों के नाम काटे जाते हैं और लाखों नाम जोड़े जाते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की संपत्तियां कुछ बड़े उद्योगपतियों को सौंपी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का धन छीनकर उद्योगपति गौतम अदानी और अंबानी को फायदा पहुंचाया जा रहा है।राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा और पूरे देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉलेजों से डिग्रियां तो मिल रही हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा। उनके मुताबिक सरकार की नीतियों के कारण देश में चीन का सामान बिक रहा है और युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम में उलझाया जा रहा है।बता दें यह यात्रा खांडसा मंडी से शुरू हुई। इसका समापन एसडी स्कूल खांडसा सड़क हुई। सद्भावना यात्रा की शुरुआत पांच अक्तूबर को नरवाना से हुई थी। इस यात्रा को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने प्रारंभ किया था। राहुल गांधी के आगमन के कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी गुरुग्राम पहुंचे।

उनके साथ कांग्रेस विधायक मामन खान और आफताब अहमद भी मौजूद रहे।अभिनेता और गुरुग्राम लोकसभा से सांसद प्रत्याशी रहे राज बब्बर भी गुरुग्राम पहुंचे। चौधरी बीरेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी गुरुग्राम पहुंचे। इन सभी प्रमुख नेताओं की उपस्थिति से सद्भावना यात्रा को मजबूती मिलेगी। यह यात्रा कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।राहुल ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा के दौरान ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ का नारा जनता के बीच से निकला था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ कांग्रेस का नारा नहीं है, बल्कि यह पूरे हिंदुस्तान की भावना है। गुरुग्राम की सड़कों पर उमड़े जनसैलाब को देख राहुल ने दावा किया कि आज भी देश को इसी मोहब्बत और भाईचारे की सबसे ज्यादा जरूरत है।उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि जल, जंगल और जमीन जैसी देश की कीमती संपत्तियां गौतम अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों को सौंपी जा रही हैं। राहुल ने कहा कि यह सरकार गरीब की नहीं, बल्कि सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है।वहीं बीते दिन सद्भावना यात्रा के समापन अवसर पर गुरुग्राम के एसडी स्कूल मैदान में कांग्रेस के बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर, रणदीप सिंह सुरजेवाला, और बीरेंद्र सिंह जैसे दिग्गज मौजूद रहे। साथ ही विधायक मामन खान और आफताब अहमद ने भी राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस यात्रा ने हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।
