खान सर मामले में 20 जून को होगी फाइनल सुनवाई,रौशन आनंद की हो सकती है जीत!

 खान सर मामले में 20 जून को होगी फाइनल सुनवाई,रौशन आनंद की हो सकती है जीत!
Sharing Is Caring:

चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के दोनों अंगरक्षकों को आज भी कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। आज कोर्ट ने पटना पुलिस को इस केस का पूरा अपडेट देने के लिए कहा और केस डायरी की मांग की है। अब 20 जून को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। उसी दिन फैजल खान की अग्रिम जमानत पर भी सुनवाई होगी। फिलहाल कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इधर, शिक्षक रौशन आनंद के सहयोगी अभिषेक की जमानत याचिका की अपील आज की जाएगी। इधर, एक दिन पहले फैजल खान ने रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर भावुक पोस्ट किया था। इसके बाद रौशन आनंद के आरोपों का भी जवाब दिया। कहा कि किसी तीसरे ने साजिश रचकर यह सब करवाया है। हमदोनों की बीच की लड़ाई का कोई तीसरा फायदा उठाना चाहिए है। वहीं प्रिंस की मौत पर खान सर ने कहा कि इतनी भयानक स्थिति इतनी कठोर स्थिति से वह कैसे निकल पाएंगे? इस घटना के बाद पता नहीं कैसे परिवार इस मुश्किल को सहन करेगा? इस कठिन दौर में हमारी संवेदना परिवार के साथ है। जब कोई ऐसी खबर सुनता है तो दिल बैठ जाता है। किसी के परिवार के साथ ऐसा न हो। फैजल खान ने आगे कहा कि दुश्मन के परिवार के साथ भी ऐसा न हो।हमारी पूरी संवेदना परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि परिवार अभी किसी भी तरह की बात करने की स्थिति में नहीं होगी, हम इस चीज को समझ सकते हैं। किसी के साथ ऐसा न हो, लेकिन हमसे जो प्रयास होगा वेलोग हमको जो कहेंगे, हम हर संभव उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं।

1000055667

एक दिन पहले यानी सोमवार को जेल से बाहर निकले रौशन आनंद ने कहा ने फैजल खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि साजिश के तहत उनके भाई की हत्या कराई गई। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे फैसल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद की भूमिका है। मेरे परिवार ने अपने “जिगर का टुकड़ा” खोया है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने, हाई लेवल कमेटी गठित कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने तथा बिहार सरकार से न्याय दिलाने की मांग की। रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि फैजल खान एक अपराधी है और उसी ने गोली चलवाई और पूरे मामले की साजिश रची। उन्होंने कहा कि वह फैजल खान की “रत्ती-रत्ती”सच्चाई सामने लाएंगे और यह भी खुलासा करेंगे कि किस नेता के संरक्षण में उसे बचाया जा रहा है। रौशन आनंद ने दावा किया कि जेल के भीतर उनकी हत्या की साजिश भी रची गई थी, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें बचा लिया। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे मैनेज करने और धमकाने की कोशिश की गई थी तथा चेतावनी दी गई थी कि यदि मैंने समझौता नहीं किया तो परिणाम भुगतना होगा, इसके बाद ही मेरे भाई कीहत्या हो गई। रौशन आनंद ने कहा कि फैजल खान पढ़ाता नहीं, बल्कि सिर्फ साजिश करता है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post