दिल्ली सरकार को करीब 486 एकड़ जमीन देगी केंद्र सरकार,अब राजधानी में भी बनेगी फिल्म सिटी

 दिल्ली सरकार को करीब 486 एकड़ जमीन देगी केंद्र सरकार,अब राजधानी में भी बनेगी फिल्म सिटी
Sharing Is Caring:

उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाद दिल्ली में भी अब फिल्म सिटी बनने जा रही है. केंद्र सरकार फिल्म सिटी बनाने के लिए दिल्ली सरकार को करीब 486 एकड़ जमीन देगी.शुक्रवार शाम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार ( प्रसार भारती ) के बीच इस संबंध में करार किया जाएगा. भारत मंडपम में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में MOU पर साइन किया जाएगा.बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का देशभर में दबदबा रहा है. लेकिन अब बदलते वक्त के साथ सिनेमा ने विस्तार लिया है और अन्य रीजन्स में भी सिनेमा और कला पनप रही है

1000035505

. हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी का अलग ही जलवा रहा है और इसके प्रोडक्शन हाउस के तहत कई सारी फिल्में बनी हैं. वहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री भी पिछले कुछ सालों में ग्रो करती नजर आई है.ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास क्षेत्र के सेक्टर-21 में नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण होने जा रहा है. हालांकि अभी इसपर बहुत तेज रफ्तार से काम नहीं चल रहा है. फिल्म सिटी के निर्माण का काम जून 2025 में शुरू होना था लेकिन अभी तक इसपर कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है. बीच में डेवलपर और फिल्म निर्माता की प्राथमिकताओं में टकराव की वजह सामने आई थी.ऐसा बताया जा रहा है कि जो फिल्म सिटी सेक्टर-21 में बनाई जा रही है वो जेवर एयरपोर्ट से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर है. इसका लक्ष्य यूपी में फिल्म शूटिंग, एडिटिंग स्टूडियो, एनीमेशन स्टूडियो, मीडिया प्रोडक्शन हाउस और डिजिटल मनोरंजन के तहत सबसे बड़ा हब विकसित करना है. इससे एक फायदा और होगा कि लोगों को रोजगार मिलेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें करीब 1.5 लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. लेकिन नोएडा फिल्म सिटी कब तक बनकर तैयार हो जाएगी उसपर अभी कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता है| वहीं अब दिल्ली और एनसीआर वासियों के लिए दिल्ली में फिल्म सिटी के बनने की खबर किसी सौगात से कम नहीं है|

Comments
Sharing Is Caring:

Related post