मुंबई में आज होगा विपक्षी गठबंधन की सबसे बड़ी रैली,सीएम एमके स्टालिन,अखिलेश यादव समेत कई बड़े विपक्षी नेता रहेंगे मौजूद

लोकसभा चुनाव शुरू होने में करीब एक महीना बचा है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की। अब आज सुबह राहुल गांधी मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। वहीं, विपक्षी गठबंधन इंडिया शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली करेगा।कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार को एक मेगा रैली आयोजित करने के लिए तैयार है। इस रैली में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में भाग लेंगे।राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। राहुल भारत के 15 राज्यों, 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से होते हुए मुंबई पहुंचे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी करीब 6700 किमी का सफर तय किया। हालांकि, इस बार उन्होंने बस और पैदल दोनों तरीके से यात्रा की है।