BPSC TRE-4 को लेकर चल रहे प्रदर्शन पर बोले शिक्षा मंत्री-संयम बना कर रखें,जल्द विज्ञापन आएगा

 BPSC TRE-4 को लेकर चल रहे प्रदर्शन पर बोले शिक्षा मंत्री-संयम बना कर रखें,जल्द विज्ञापन आएगा
Sharing Is Caring:

पहले 8 मई को भी शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन किया था. उस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया था. इस घटना में कई छात्र घायल हुए थे. आंदोलन के दौरान छात्र नेता दिलीप समेत चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. इस कार्रवाई के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी और बढ़ गई है. बुधवार को शिक्षक बहाली को लेकर 10वां आंदोलन है।प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा कि अब तक 50 से अधिक छात्र नेता और अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया है. सभी को थाना में बैठाकर रखा गया है।पटना में प्रदर्शन करने पहुंचे अभ्यर्थियों ने छात्र नेता दिलीप कुमार की रिहाई की मांग की है. बुधवार को भी आंदोलन का नेतृत्वकर्ता खुशबू पाठक को हिरासत में ले लिया गया है. अभ्यर्थी सभी नेताओं को छोड़ने की मांग की है और टीआरई 4 की नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की.पटना टाउन डीएसपी ने कहा कि विश्विद्यालय के कई संकाय में परीक्षा होनी है. इसलिए विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी है. अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर डीएसपी ने कहा कि कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया है.

1000050149

किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.8 मई को ही बिहार सरकार में नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पदभार ग्रहण किया था. पदभार संभालने के बाद शिक्षा मंत्री ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से 10 दिन का समय मांगा था. कहा था कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी. अभ्यर्थियों का कहना है कि अब वह 10 दिन की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक चौथे चरण की शिक्षक बहाली को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है.बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बीपीएससी टीआरई पर छात्रों से अपील की है. उन्होंने कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है, संयम बना कर रखें. जल्द विज्ञापन आएगा. उन्होंने कहा कि बाहरी लोग साजिश कर रहे है, उनकी साजिश को पूरा होने नहीं दिया जाएगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post