कुछ लोगों ने संविधान को हाईजैक कर लिया है,संविधान पर चर्चा के दौरान राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला

 कुछ लोगों ने संविधान को हाईजैक कर लिया है,संविधान पर चर्चा के दौरान राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला
Sharing Is Caring:

लोकसभा के शीतकालीन सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संविधान पर चर्चा शुरू की है। यह चर्चा दो दिन तक चलेगी। संविधान पर चर्चा शुरू करते राजनाथ सिंह ने कहा कि हम भारत के लोगों ने 26 नवम्बर 1949 को संविधान को अपनाया था। उन्होंने संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस सदन और देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है। संविधान सिर्फ कानून दस्तावेज नहीं, राष्ट्र निर्माण का रास्ता तय करता है।संविधान पर यह बहस शनिवार तक चलेगी। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहस का जवाब देंगे।

1000441326

भाजपा की तरफ से 12 से 15 नेता इस चर्चा में हिस्सा लेंगे।राजनाथ सिंह ने कहा “पिछले कुछ वर्षों में देश में ऐसा माहौल बनाया गया कि संविधान एक खास वर्ग के लोगों के लिए है। संविधान निर्माण में बहुत से लोगों की भूमिका को जानबूझकर नकार दिया गया। संविधान स्वाधीनता संग्राम के हवनकुंड से निकला हुआ अमृत है। संविधान को कुछ खास लोगों ने हाईजैक कर लिया है। संविधान ने ही प्रजा को नागरिक बनाया, संविधान एक साथ मिलकर काम करने की शक्ति प्रदान करता है। हमारी सरकार ने संविधान को खुले और सच्चे मन से स्वीकार किया है। संविधान की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने फैसले लिए हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post