यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में बरसात का रेड अलर्ट जारी,चक्रवात अर्नब का दिखेगा असर

 यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में बरसात का रेड अलर्ट जारी,चक्रवात अर्नब का दिखेगा असर
Sharing Is Caring:

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अर्नब ने फिलहाल मॉनसून की विदाई रोक दी है. इस साइक्लोन का असर आंध्र प्रदेश ओडिशा से लेकर यूपी, बिहार, एमपी राजस्थान समेत कई राज्यों में दिख रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25 सितंबर को 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अर्नब चक्रवात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों से रात 11 बजे ही टकरा गया था, जिसकी वजह से भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है. दोनों राज्यों में तटीय जिलों में स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है. पहाड़ी राज्यों में आज फिर बारिश की संभावना है, जिसके चलते यहां का ठंड का असर भी तेज हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में हल्की ठंड का असर मैदानी राज्यों में भी दिखना शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में आज के दिन रेड अलर्ट जारी किया है.

1000859653

जबकि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र में आज के दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं यूपी, मध्य प्रदेश, असम, कर्नाटक और मेघालय में आज बारिश का येलो अलर्ट है. यहां तेज बारिश होने की संभावना के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन अर्नब की वजह से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश हो रही है. यहां 8 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. मलकानगिरी जिले में नेशनल हाइवे पर पानी भरा होने की वजह से यहां यातायात ठप पड़ गया है. कलिंगा घाटी में भीषण लैंडस्लाइड की वजह से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी तरह से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 24 घंटे में 28 सेंटीमीटर बारिश हुई है, जिससे यहां कई रिहायशी इलाकों में भी पानी भर गया है. दोनों राज्यों में NDRF की टीमें तैनात की गई हैं. आज दिनभर तटीय इलाकों में लहरें भी उठेगी. ऐसे में मछुआरों को भी दूर रहने के लिए कहा गया है. दिल्ली-NCR में बारिश की वापसी की संभावना बन रही है, मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन अर्नब की वजह से मॉनसून की वापसी पर रोक लग गई है. ऐसे में दिल्ली एनसीआर में भी हल्की बारिश हो सकती है. यहां शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए हैं, जबकि हल्की बरसात हो सकती है. पहाड़ी राज्यों पर हुई बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम पर भी दिखा है. भारी उमस और गर्मी से हल्की राहत मिली है. तापमान में अगले कुछ दिनों में और गिरावट आने के बाद मौसम में और तब्दीली आ सकती है. साइक्लोन अर्नब का असर उत्तर प्रदेश, बिहार में भी दिख रहा है. दोनों राज्यों में मौसम विभाग ने आज बारिश का रेड और यलो अलर्ट जारी किया है. यूपी के उन्नाव, महराजगंज जिलों में अब तक सबसे ज्यादा बारिश हुई है. बिहार में भी पटना, भागलपुर, छपरा, पूर्णिया, समेत कई जिलों में झमाझम बारिश आज हो सकती है. दोनों राज्यों में बारिश होने की वजह से मॉनसून की कोटा भी अब पूरा होता दिख रहा है. पहाड़ी राज्यों के तापमान में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट दिख रही है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तीनों राज्यों में ताजा बर्फबारी हो चुकी है. जिसकी वजह से यहां तापमान कई जिलों में 2 डिग्री तक चला गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अब बारिश की स्थिति यहां इसी तरह रहने वाली है. वहीं ताजा बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाको में भी दिखना शुरू हो गया है. दिल्ली, पंजाब में तापमान में पिछले एक हफ्ते में हल्की गिरावट है. फिलहाल मॉनसून की विदाई पर रोक लगती दिख रही है. क्यों बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान की वजह से नमी वाली हवाओं का असर फिलहाल बढ़ गया है. जिसकी वजह से आंध्र प्रदेश, ओडिशा से लेकर पश्चिम बंगाल तक तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है. वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इस तूफान का असर दिख रहा है. दोनों राज्यों में शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे में यहां सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post