न परमाणु बम,न मिसाइल!फिर ईरान से क्यों डरा अमेरिका?
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि युद्ध की स्थिति में ईरान वाशिंगटन पर हमले के लिए डर्टी बम का इस्तेमाल कर सकता है. सीएनएन के मुताबिक पिछले दिनों इसको लेकर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की बैठक हुई. सेना और सरकार के लोग इसके खतरे से निपटने के प्लान पर विचार किया. ईरान के पास सीजियम-137 और कोबाल्ट-60 के इस्तेमाल से निर्मित डर्टी बम है, जो वाशिंगटन और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों में आसानी से कोहराम मचा सकता है.अमेरिकी खुफिया सूत्रों का कहना है कि ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने ईरान की उन बातों पर ध्यान दिया है जिसमें दावा किया गया है कि उसने अमेरिका के अंदर बम बनाने का सामान छिपा रखा है.अमेरिकी अधिकारियों को अंदेशा है कि ईरान पहले से ही तस्करों के माध्यम से अमेरिका में डर्टी बम छिपा रखा है, जिसे कभी भी इस्तेमाल कर सकता है.ईरान का तस्करी नेटवर्क मजबूत माना जाता है.

अमेरिका में पहले से ही कई ईरानी नागरिक रह रहे हैं. इसके अलावा ईरान से जुड़े हमलावरों पर डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के आरोप भी लग चुके हैं.डर्टी बम हमले के लिए फाइटर जेट या ड्रोन की जरूरत नहीं होती. इसे किसी अन्य पारंपरिक विस्फोटक की तरह जमीन से भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, इसे आसान हमला मानना सही नहीं होगा.रेडियोधर्मी पदार्थों से बना यह बम गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. इस बम से सिलसिलेवार धमाकों के जरिए एक शहर को आसानी से तहस-नहस किया जा सकता है.1994 में अमेरिकी थिंक टैंक CSIS ने एक आकलन जारी किया था. इसमें कहा गया था कि ईरान छोटे स्तर पर हमला करने के लिए रेडियोधर्मी पदार्थों का इस्तेमाल कर बम तैयार कर रहा है. हालांकि, ईरान की सरकार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.2016 में लंदन से छपने वाली अरबी अखबार अशरक अल-अवसत ने एक रिपोर्ट किया. इसमें कहा गया है कि बुशहर परमाणु केंद्र से संवर्धित यूरेनियम गायब हो गए हैं. यह यूरेनियम कहां गए, इसकी कोई जानकारी नहीं है.अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा केंद्र के मुताबिक ईरान के पास 60 प्रतिशत तक संवर्धित यूरेनियम है. हालांकि, कहा जा रहा है कि ईरान ने सीजियम-137 और कोबाल्ट-60 के इस्तेमाल से डर्टी बम बना रखा है.सीजियम 137 और कोबाल्ट-60 को काफी खतरनाक माना जाता है.फरवरी 2026 में ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू हुआ था, तब से यह युद्ध आधिकारिक तौर पर खत्म नहीं हुआ है. ईरान को डर है कि अमेरिका फिर से उस पर हमला कर सकता है. ईरान इसी डर से अमेरिका को डर्टी बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है.हालांकि, फरवरी में युद्ध के दौरान अमेरिका ने इजराइल के साथ मिलकर ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या कर दी थी. तब भी ईरान ने अमेरिका पर डर्टी बम से हमला नहीं किया था.
