‘धुरंधर’ और ‘जवान’ का टूट गया रिकॉर्ड,‘टॉक्सिक’ ने मचाई तबाही
KGF 2’ के बाद यश के फैन्स ने उनकी वापसी का लंबे वक्त तक इंतजार किया है. वो कमबैक बीते दिनों यानी 26 अगस्त को हो चुका है. ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और पिक्चर को सोशल मीडिया पर मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां कुछ लोगों ने इस पिक्चर को टॉर्चर बताया. तो कुछ लोगों का कहना था कि यश ने एक बार फिर पूरे स्वैग के साथ दिल जीत लिया है. अब फैन्स कितना इम्प्रेस हुए हैं, यह तो आने वाला वक्त बताएगा. पर जिस क्रेज और बज के साथ पहले दिन के लिए टिकट बुक हुए थे, उसका रिजल्ट यश के पक्ष में रहा है. फिल्म ने पहले ही दिन शतक जड़ा है. न सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई रही है. बल्कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और शाहरुख खान की ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया है.हाल ही में सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, यश की ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, बीते दिन टोटल शोज की संख्या भी 24,579 रही थी.

दरअसल भारत का ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपये रहा था. तो दूसरी ओर ओवरसीज से पहले ही दिन ‘टॉक्सिक’ ने 20 करोड़ का कारोबार किया. वहीं, बात फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो 140.75 करोड़ कमाई हो गई है. पिक्चर जल्द ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी. वैसे इतना कारोबार फिल्म करने वाली है, यह तो एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने ही क्लियर कर दिया था.यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ ही शाहरुख खान की ‘जवान’ (2023) और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ (2025) को पीछे छोड़ दिया है. दुनिया भर में हुई कमाई को देखा जाए, तो फिल्म ने ‘देवरा’, ‘सलार’, ‘केजीएफ 2’, ‘कल्कि’, ‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’, ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ को भी मात दे दी है. दरअसल जिन फिल्मों का ओपनिंग डे पर ‘टॉक्सिक’ से नेट कलेक्शन कम रहा था, उस लिस्ट में कल्कि (95 करोड़), सलार (91 करोड़), आदिपुरुष (87 करोड़), देवरा (83 करोड़),जवान (75 करोड़) शामिल हैं. साथ ही फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया है.दरअसल रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar ने पहले दिन 28.00 करोड़ नेट की कमाई की थी. वहीं, भारत में ग्रॉस कलेक्शन 33.60 करोड़ और नेट कलेक्शन 28.00 करोड़ हो गया था. जबकि, विदेशों में ‘धुरंधर’ ने 7.75 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 41.35 करोड़ रुपये रहा था. इतना ही नहीं, दुनिया भर की कमाई के आधार पर ‘टॉक्सिक’ ने आदिपुरुष’ (128.08 करोड़) और ‘जवान’ (129.13 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है.यश की ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में पहले दिन 55 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, 23.30 करोड़ रुपये का कारोबार अकेले कन्नड़ से किया है. जबकि, 1.30 करोड़ मलयालम और 5.50 करोड़ तमिल से कमा लिए हैं. वहीं, तेलुगु से फिल्म की कमाई 16 करोड़ रुपये रही थी.
