बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट,जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

 बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट,जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
Sharing Is Caring:

मॉनसून की सक्रियता की वजह से देशभर के कई राज्यों में मूसलाधार बरसात हो रही है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक बरसात का विकराल रूप देखने को मिल रहा है. भारी बारिश की वजह से पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन हो रहे हैं, तो कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन गई है. अगस्त के पहले हफ्ते में बरसात के कई साल के रिकॉर्ड टूट गए. अब भी कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. इस बीच भारत मौसम विभाग ने आज यानी 13 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.देश की राजधानी दिल्ली और उससे लगे एनसीआर के क्षेत्र में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. दिल्ली में आज भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. बारिश और बूंदाबांदी का ये सिलसिला राज्य में 18 अगस्त यानी अगले पांच दिन जारी रह सकता है. वहीं आज राज्य में अधिकतम 34 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.उत्तर प्रदेश में इन दिनों मॉनसूनी बरसात जमकर हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

1000810794

आने वाले दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि कल से 18 अगस्त तक पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. पश्चिमी यूपी में भी कल से 17 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है.बिहार में आज कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, लेकिन कल से राज्य में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. कल से से 18 अगस्त के दौरान बिहार में कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है. इस बीच राज्य में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. झारखंड में आज कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. कल झारखंड में बहुत भारी बारिश हो सकती है.आज गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बेहद भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में 16 अगस्त तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. आज पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बरसात हो सकती है. जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कुछ इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. आज राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र में कोंकण और गोवा में 15 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है.दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक और केरल में 18 अगस्त तक व्यापक बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत के, असम, मेघालय और अन्य राज्यों में 18 अगस्त तक व्यापक बारिश की संभावना है.उत्तराखंड में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके बाद आईएमडी ने राज्य में 15 और 18 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हो सकती है. राज्य के कुल्लू, मंडी, चंबा, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल स्पीति और ऊना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर में भी कई जिलों में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है.पटना समेत पूरे बिहार में मानसून एक्टिव है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार सुस्त पड़ी हुई थी. तेज धूप की वजह से पटना समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी काफी बढ़ गई है. सुपौल समेत उत्तर बिहार के 6 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. हालांकि, मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने बिहार के 14 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने जिन 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उनमें बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय शामिल हैं. इसके अलावा खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने इन इलाकों में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने की भी विशेष चेतावनी दी है.मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून ट्रफ में बदलाव और नमी वाली हवाओं के कारण राज्य में बारिश बढ़ेगी. हालांकि पूरे बिहार में एक समान बारिश नहीं होगी. कहीं तेज बारिश होगी तो कहीं मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है।स्वतंत्रता दिवस के दिन मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर बिहार में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post