प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

 प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि
Sharing Is Caring:

पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. इस बीच दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक शांति वन में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया है.स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।ff356739274751277c65a7c78522d04e1685160593393626 original नेहरू ने ब्रिटिशकाल के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के आजाद होने के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ही 27 मई, 1964 को उनका निधन हो गया था। वही आपको बताते चले कि पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. navjivanindia 2023 05 931388e5 f591 4cdc 85ef 94ecc5ebf09e Rahul and Khargeलोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया. ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post