भरत तिवारी एनकाउंटर पर तेज हुई सियासत,सीएम सम्राट को इशारों में हीं अश्विनी चौबे ने दे दी चेतावनी

 भरत तिवारी एनकाउंटर पर तेज हुई सियासत,सीएम सम्राट को इशारों में हीं अश्विनी चौबे ने दे दी चेतावनी
Sharing Is Caring:

बिहार के भोजपुर जिले के आरा में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है।पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी की हत्या की गई है और वह गरीबों की आवाज उठाने वाला एक सामाजिक कार्यकर्ता था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरा में एक सामाजिक कार्यकर्ता को निशाना बनाया गया है और इस मामले में दोषी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भरत तिवारी कोई अपराधी नहीं था। उसे टारगेट कर मारा गया है। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी के खून की एक-एक बूंद का हिसाब लिया जाएगा। वह हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाता था और उनकी लड़ाई लड़ता था। चौबे ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उन्होंने इस घटना के बारे में सुना और देखा है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।मीडिया से बातचीत के दौरान अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि इस घटना से वह बेहद दुखी और मर्माहत हैं।

1000056620

उन्होंने घोषणा की कि वह तत्काल प्रभाव से अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं।इसके साथ ही भागलपुर और समस्तीपुर के अपने सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।अश्विनी कुमार चौबे आरा पहुंचकर भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात किया और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहना की बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।इस दौरान अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार सरकार का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है और अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिस पुलिसकर्मी ने घटना को अंजाम दिया है, उसकी बंदूक तक छीनी जाएगी और उसे हवालात भेजा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिलेगी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post