रामनवमी को लेकर यूपी और बंगाल में अलर्ट पर पुलिस,अयोध्या में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

 रामनवमी को लेकर यूपी और बंगाल में अलर्ट पर पुलिस,अयोध्या में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
Sharing Is Caring:

देशभर में रामनवमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में रामनवमी के मौके पर विशेष पूजा और आरती हो रही है। सुबह से ही देश भर के मंदिरों में देवी मां के भक्तों की भीड़ लगी है। वहीं भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या भी में रामनवमी को लेकर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। राम मंदिर में आज भगवान राम का सूर्यतिलक होना है। रामनवमी को लेकर जहां यूपी के 42 जिलों में अलर्ट है वहीं पश्चिम बंगाल में भी तनाव देखा जा रहा है।

IMG 20250406 WA0010

आज जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कई जगह शर्तों के साथ शोभा यात्रा निकालने की इजाजत दी गई है। वहीं पीएम मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं।अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद रामनवमी के मौके पर राम मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां विराजमान भगवान राम लला के दर्शन कर उनकी पूजा की। मंदिर परिसर में उन्होंने काफी देर तक पूजा पाठ की।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post