बंगाल-असम में जीत पर PM मोदी का संबोधन,आज का दिन ऐतिहासिक है

 बंगाल-असम में जीत पर PM मोदी का संबोधन,आज का दिन ऐतिहासिक है
Sharing Is Caring:

विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और असम में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भी जश्न का माहौल है। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में भी जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने पांचों राज्यों की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी है। पीएम मोदी के पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका स्वागत किया। पुष्पवर्षा के साथ पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी इस दौरान एक अलग परिधान में नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी मैं देशभर के बीजेपी कार्यकर्ता के चेहरे पर देख रहा हूं। आज का यह दिन कई मायनों में खास है। देश के उज्जवल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है। भरोसे का दिन है। भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की कसौटी पर, भरोसा एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना पर.. मैं बंगाल, असम, केरल, पुड्डुचेरी और तमिलनाडु की जनता आभार व्यक्त करता हूं।पीएम मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और उनकी तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा- बीजेपी के हर छोटे बड़े कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया है आपने नया इतिहास रच दिया है। बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहला चुनाव था इस चुनाव में हर कार्यकर्ता को इनका जो मार्गदर्शन मिला वह इस विजय में बहुमूल्य रहा है। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर कहा कि यह लोकतंत्र ही नहीं संवैधानिक संस्थाओं की भी जीत है। बंगाल में 93 प्रतिशत वोटिंग होना बहुत बड़ी बात है। इसके लिए चुनाव आयोग को बहुत बहुत बधाई।पीएम मोदी ने बिहार चुनाव परिणाम के बाद अपने संबोधन का जिक्र किया और कहा कि मैंने कहा था कि गंगा जी बिहार से होते हुए गंगा सागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है।पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में बीजेपी सरकार है। हमारा एक ही मंत्र है- नागरिक देवो भव:। इसलिए जनता बीजेपी ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है। जनता साफ देख रही है जहां भाजपा वहां गुड गर्वनेंस, जहां भाजपा वहां विकास।पीएम मोदी ने कहा-‘ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्म को कितनी शांति मिली होगी।

1000047292

1951 में जनसंघ की स्थानपना करके हर कार्यकर्ता को संदेश दिया था कि देश के लिए जीना है और देश के लिए मरना है। उन्होंने अपने जीवन से साबित किया कि राष्ट्र सर्वोपरि का मंत्र लेकर चलने वाले अपना जीवनदान देने में एक पल की भी देर नहीं करते। उन्होंने जिस समृद्ध बंगाल का सपना देखा था वह सपना कई दशकों से इंतजार कर रहा है। आज बंगाल की जनता ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को वह अवसर दिया है। बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया। आज से बंगाल भयमुक्त हुआ है। विकास के भरोसे से युक्त हुआ है।पीएम मोदी ने कहा,” बंगाल में हमारे कितने कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया है। केरल और बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कितने जुल्म हुए हैं, कितने अत्याचार हुए हैं। आज बंगाल में बीजेपी की सफलता का श्रेय ऐसे सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को देता हूं। यह जीत बंगाल की जनता को समर्पित करता हूं। साथियों अभी 4 मई की शाम यह शाम चल रही है लेकिन बंगाल की पावन धरा पर एक नया सूर्योदय हुआ। एक ऐसा सवेरा जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया है।” पीएम मोदी ने कहा,”बंगाल के भविष्य के लिए एक ऐसी यात्रा शुरू हो रही है जहां विकास और विश्वास कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। हर बंगालवासी को भरोसा देता हूं कि बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए बीजेपी दिन-रात एक कर देगी। बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। पलायन रुकेगा। पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी। और घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।पीएम मोदी ने कहा,”किसने किसे वोट दिया, किसने नहीं दिया, इससे ऊपर उठकर बंगाल की सेवा के लिए काम करें। इन राज्यों में चुनाव और नतीजों की राजनीति एक्सपर्ट अपने अपने तरीकों से समीक्षा कर रहे हैं। इन नतीजों की अहम बात है इनकी टाइमिंग। जब इन राज्यों में जनता वोट डाल रही थी तो इस दौरान दुनिया में क्या चल रहा था। जगह-जगह युद्ध के सायरन बज रहे थे। पश्चिम एशिया में चल रहे संकट का पूरी दुनिया पर असर पड़ा लेकिन भारत पूरे सामर्थ्य के साथ इस संकट का सामना कर रहा है।” कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके को बहनों-बेटियों ने सजा दी नारी शक्ति विकसित भारत के निर्माण में काफी तेजी से आगे बढ़ रही है लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने नारी वंदन शक्ति अधिनियम को संसद में रोक दिया। मैंने कहा था कि ऐसे दलों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा। आज कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके को बहनों-बेटियों ने सजा दी है। केरल की बहनें भी अगले चुनावों में कांग्रेस को जरूर सबक सिखाएगी।पीएम मोदी ने कहा,”आज देश में एक भी राज्य ऐसा नहीं है जहां कम्यूनिस्ट पार्टी की सरकार हो। यह सियासत का बदलाव नहीं बल्कि सोच का बदलाव है। ये दिखाता है कि आज का भारत किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। आज का भारत ऐसी राजनीति चाहता है जो देश को आगे बढ़ाए। दुर्भाग्य से कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का गिरोह बनती जा रही है। जिस विचार को जनता ने ठुकराया उसे जो अपनाएगा उसे जनता भी ठुकराएगी।”पीएम मोदी के संबोधन से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने संबोधन में कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जनता ने जो समर्थन दिया उसके प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं। जनता ने 4 जून 2024 के नतीजे की कसक को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि जनता अब भय के वातावरण से भरोसे के वातावरण में आ गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, पुड्डुचेरी की जनता ने पीएम मोदी के प्रति अपना अपार स्नेह जताया है। आने वाले दिनों में दक्षिण के राज्य में भी कमल खिलेगा। नितिन नवीन ने कहा कि चुनाव का परिणाम इंडीगठबंधन के नेता राहुल गांधी की नाकामी है।. जनता के साथ इन लोगों ने अन्याय किया है इसलिए इंडी गठबंधन ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post