कानून व्यवस्था पर विपक्ष का आज भी जारी है हंगामा,बिहार विधानसभा में घिरी नीतीश सरकार
बिहार विधानसभा में विपक्ष का आज अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है. कांग्रेस के विधायक अभिषेक रंजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला लेकर पहुंचे हैं. पुतला में ही उन्होंने चूड़ियां भी बांध रखी है और बिहार में लगातार जो महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है उसकी चर्चा भी उन्होंने उस पुतले के साथ की है.प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के विधायकों का साफ-साफ कहना है कि बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. जिस तरह का शासन यहां पर चल रहा है लगातार महिलाओं के साथ या छोटे बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है लेकिन प्रशासन के लोग कुछ नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि सदन के अंदर भी हम लोगों को बोलने नहीं दिया जाता है.सोमवार को सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच खूब तकरार हुई. इस मामले में मंगलवार को संदन के अंदर राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने माफीनामे की मांग की है.

वहीं कानून व्यवस्था और अपराध के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों ने सरकार को घेरा.बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों से शांति बनाए रखने की अपील की. लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा, और सदन से वॉकआउट कर गए. इस पर संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि, विपक्षी दल मुख्यमंत्री से जवाब की मांग कर रहे है और सरकार जवाब दे रही है।
