ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष,खरगे,राहुल और अखिलेश समेत कई नेता शामिल

 ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष,खरगे,राहुल और अखिलेश समेत कई नेता शामिल
Sharing Is Caring:

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. इसी कड़ी में आज विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक दिल्ली की सड़कों पर उतरा. ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेता संसद भवन से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक मार्च निकाल रहे हैं. सभी नेता Save My Vote लिखे स्लोगन और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर हाथों में लिए हैं.जानकारी के मुताबिक इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता और सांसद शामिल हैं. 30 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक थी. इस बैठक के बाद ही इस मार्च का ऐलान किया था.

1000870747

मार्च से पहले सभी सांसद सुबह 10:30 बजे संसद भवन के मकर द्वार पर जुटे और इसके बाद मार्च शुरू किया.करीब 19 विपक्षी दलों के नेता आज दिल्ली में चुनाव आयोग का घेराव कर और ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाल रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी लोग संसद से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक करीब 3 किमी पैदल जाएंगे. हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस मार्च से दूरी बनाई है. पार्टी का कहना है कि वह अपनी लड़ाई खुद लड़ रही है. AAP के साथ ही DMK भी मार्च में शामिल नहीं है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post