जेडीयू विधानमंडल दल का नेता किसे बनाया जाएगा यह अब तय करेंगे नीतीश,आज के बैठक में पूर्व सीएम को किया गया अधिकृत

 जेडीयू विधानमंडल दल का नेता किसे बनाया जाएगा यह अब तय करेंगे नीतीश,आज के बैठक में पूर्व सीएम को किया गया अधिकृत
Sharing Is Caring:

नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड की पहली बड़ी बैठक बुलाई थी, जिसमें विधान मंडल दल का नेता चुनना था. लगभग आधे घंटे तक चली बैठक में नेता का चयन आज तो नहीं हुआ. हालांकि नए नेता चुनने के लिए पार्टी ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अधिकृत कर दिया है.मुख्यमंत्री आवास में हुई जेडीयू विधान मंडल दल की बैठक के बाद मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि विधानमंडल का नेता चुनने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अधिकृत कर दिया गया है. सर्व सम्मति से विधानमंडल दल ने नीतीश कुमार को अधिकृत किया है.

1000044443

नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के काम और उनके त्याग और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार की जो पहचान है, उसके लिए नीतीश कुमार के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया.प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार ने संबोधन में कहा कि संसदीय कार्य के अलावे बिहार के विभिन्न इलाकों में पार्टी के नेताओं के साथ घूमेंगे और पार्टी के साथ सरकार के कार्यों की अद्यतन जानकारी लेते रहेंगे, जिससे बिहार और तेजी से विकास कर सके.नेता के चयन नहीं किए जाने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. विधान मंडल दल की बैठक में विजय कुमार चौधरी की तरफ से नीतीश कुमार को अधिकृत किए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी ने सर्व सम्मति से समर्थन किया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post