फिल्म ‘मातृभूमि’ पर आया बड़ा अपडेट,सलमान खान तोड़ेंगे सबका रिकॉर्ड
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज़ का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है. पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, पर बाद में मेकर्स ने ऐलान कि अब सलमान की ये फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कहलाएगी. हालांकि नाम बदलने के बाद भी लोग इस फिल्म का इंतज़ार ही कर रहे हैं. अब एक रिपोर्ट में सलमान के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है. जो फैंस सलमान की इस फिल्म का दिल थामे लंबे वक्त से इंतज़ार कर रहे हैं, शायद उन्हें इस अपडेट से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी.कोई मोई ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया है कि अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म लगभग पूरी हो गई है. सिर्फ वीएफएक्स के कुछ हिस्से पर काम बाकी है. सोर्स ने ये भी बताया कि सलमान खान की ये फिल्म थिएटर में ऐसा एक्सपीरियंस देगी, जैसा दर्शकों ने पहले कभी महसूस नहीं किया होगा. इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम रोल में नज़र आने वाली हैं.रिपोर्ट में सोर्स के हवासे से बताया गया, “‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ लगभग तैयार हो गई है.

फिल्म के VFX के कुछ हिस्से पर अभी भी काम जारी है. ये फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों को एक शानदार और अलग तरह का अनुभव देने वाली है. फिल्म को CBFC समेत सभी जरूरी विभागों को दिखाए जाने के बाद मेकर्स इसकी रिलीज डेट का ऐलान करेंगे. फिलहाल सेंसर बोर्ड ने फिल्म नहीं देखी है. फिल्म के पूरी तरह तैयार होने के बाद इससे जुड़ी और जानकारी सामने आएगी.”मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज़ पर अब तक तस्वीर साफ नहीं हुई है. हालांकि इस फिल्म की रिलीज़ फंसने के बीच सलमान ने अपनी अगली फिल्म पर काफी दिनों पहले ही काम शुरू कर दिया है. उनकी इस फिल्म का नाम ‘मॉन्सटर’ बताया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन साउथ के निर्देशक वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं और इसको दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसके अलावा खबर ये भी है कि वो राज एंड डीके की निर्देशक जोड़ी के साथ एक थ्रिलर फिल्म भी लाने वाले हैं.
