इन राज्यों में भारी बरसात होने की संभावना जारी,IMD ने अलर्ट किया जारी

 इन राज्यों में भारी बरसात होने की संभावना जारी,IMD ने अलर्ट किया जारी
Sharing Is Caring:

देशभर में इन दिनों मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. अधिकांश राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक जमकर बारिश हो रही है. 14 सितंबर यानी आज भी कहीं तेज बारिश हो सकती है, तो कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.मौसम विभाग ने आज देश की राजधानी दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभवना जताई है. आज राज्य का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभवना है. 16 सितंबर को भी राज्य में हल्की बारिश हो सकती है.उत्तर प्रदेश में आज अलग-अलग जगहों पर बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है, लेकिन प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है. पश्चिमी, पूर्वी, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. आज बिहार के 17 जिलों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान चल सकता है. मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

1000847118

झारखंड के भी 14 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग ने आज से 17 सितंबर तक हरियाणा और पंजाब में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. आज पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश और कुछ इलाकों में तेज आंधी देखने को मिल सकती है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट है. छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर भारी बारिश-आंधी चल सकती है.उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज से 19 सितंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कई इलाको में आज से 17 सितंबर तक व्यापक बारिश की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 सितंबर तक गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. तमिलनाडु में भारी बारिश भी हो सकती है. केरल में आज से 16 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना में भी आज बारिश का दौर जारी रह सकता है. आंध्र प्रदेश के भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है.उत्तराखंड में आज देहरादून के साथ-साथ टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, तो कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है. जम्मू कश्मीर के कई जिलों में आज भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.बिहार में भी मौसम परेशान कर सकता है. गया, पूर्वी चंपारण, रोहतास, नवादा, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, बेगूसराय और खगड़िया समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. बारिश के साथ तेज हवा और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है. पटना में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।पश्चिम बंगाल में भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. पश्चिमी मेदिनीपुर, पुरबा मेदिनीपुर, दार्जिलिंग, हावड़ा, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, नादिया, अलीपुरद्वार, बीरभूम और कलीम्पोंग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है. इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं. बारिश के साथ बिजली और गरज-चमक की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. कोलकाता में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post