इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का बड़ा अपडेट,बारिश के साथ होगी तेज धूप
दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने देश के उत्तरी और मध्य राज्यों में लू चलने के साथ-साथ देश के उत्तरपूर्वी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भारी वर्षा, गरज के साथ छींटे और तेज़ हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, भारत 29 अप्रैल तक की अवधि में दो अलग-अलग प्रकार के मौसम के रुझान देखेगा। देश के एक बड़े हिस्से में लोग सूरज की तपिश बढ़ेगी तो वहीं, कुछ इलाकों में बारिश से लोगों गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 27 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड और केरल में भी हीटवेव की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में 29 अप्रैल तक धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मध्य भारत में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और गुजरात व ओडिशा दिन का अधिकतम तापमान 40–44°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। भारत में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान 44.5°C श्री गंगानगर (राजस्थान) में दर्ज किया गया।वहीं, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। 25 अप्रैल से 29 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश राज्यों में बहुत भारी बारिश की उम्मीद है। असम और मेघालय राज्यों में भी 26 अप्रैल से 29 अप्रैल के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। इस बीच, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 26 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच बारिश होगी।हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में 26 से 29 अप्रैल के बीच बारिश हो सकती है। यूपी में 28 से 30 और राजस्थान में 27-29 अप्रैल के दौरान मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बिहार और झारखंड में आज और कल कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 26 से 28 अप्रैल के बीच तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा, झोंकों में 70 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

झारखंड में 26 अप्रैल को ओलावृष्टि भी हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में इस सप्ताह व्यापक बारिश की संभावना है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।बिहार में अगले 48 घंटों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 27 अप्रैल को राज्य के कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश का यह दौर रुक-रुककर 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान गर्मी और उमस का असर बना रहेगा।राजधानी पटना में 26-27 अप्रैल को आंधी-बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं मुजफ्फरपुर और भागलपुर में उमस परेशान करेगी लेकिन बारिश होने से कुछ राहत मिल सकती है।IMD के अनुसार, राजस्थान में लू का प्रकोप जारी रहेगा। 24 से 26 अप्रैल तक पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ेगी। तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 27 से 29 अप्रैल के बीच कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है और हल्की बारिश या आंधी की संभावना है।यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा. आईएमडी ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांद के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
