खेसारी लाल यादव ने सम्राट चौधरी से कर दी 7 बड़ी मांगे,क्या पूरा कर पाएगी भाजपा सरकार?

 खेसारी लाल यादव ने सम्राट चौधरी से कर दी 7 बड़ी मांगे,क्या पूरा कर पाएगी भाजपा सरकार?
Sharing Is Caring:

बीजेपी के सम्राट चौधरी ने प्रदेश की बागडोर संभाल ली है. बुधवार को सम्राट एक्शन मोड में दिखे, शपथ ग्रहण के बाद सीधे सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला. इसी के साथ उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर बैठक की.मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी को हर तरफ से बधाई संदेश दे रहा है. सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश की बाढ़ सी आ गई है. भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने बिहार के नए ‘सम्राट’ को बधाई दी है. हालांकि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से एक बड़ी मांग रख दी है.खेसाली लाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर आदरणीय सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में बिहार का विकास दिन दूना रात चौगुना हो. मेरे कुछ सुझाव हैं जिसपर आपकी जल्दी नजर जानी चाहिए।- बिहार में सूखा नशा वायरस की तरह फैल रहा है.

1000043264

⦁ परीक्षा में धांधली रोकने के लिए सख्त कानून बने.

⦁ कोचिंग संस्थान को मॉनिटर करने के लिए एक कमेटी.

⦁ पलायन की समस्या का स्थायी समाधान हो.

⦁ हेल्थ इंश्योरेंस और प्राइवेट हॉस्पिटल वालो की धांधली रोकने के लिए कड़े कानून हो.

⦁ फूड, स्पिरिचुअल और ईको टूरिज्म को जमीनी स्तर पर बढ़ावा मिले.

⦁ केंद्र सरकार से निवेदन करके भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाएं.

बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने बुधवार को शपथ ली. वहीं जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव को नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. बुधवार देर शाम मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है. सीएम सम्राट चौधरी ने अपने पास कई अहम विभाग रखे हैं, जिससे प्रशासनिक मजबूती के संकेत मिलते हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post