जीतनराम मांझी ने आज पटना में बुलाई है पंचायत स्तरीय सम्मेलन,राज्यभर से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता
![जीतनराम मांझी ने आज पटना में बुलाई है पंचायत स्तरीय सम्मेलन,राज्यभर से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता](https://www.aagaazfirstnews.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240223-WA0000-640x465.jpg)
लोकसभा चुनाव से पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पटना में 23 फरवरी यानी आज पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसमें राज्यभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ता एनडीए को लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि दलित और मांझी समाज के लोग वोट देने से वंचित रह जाते हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से दलित और वंचित समाज के लोगों को वोट के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Comments