संसद और देश का अपमान करना कांग्रेस की आदतः बीजेपी का तीखा प्रहार

 संसद और देश का अपमान करना कांग्रेस की आदतः बीजेपी का तीखा प्रहार
Sharing Is Caring:

शोभा करंदलाजेकांग्रेस सांसद राहुल गांधी के फ्लाइंग किस विवाद पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि संसद और देश का अपमान करना कांग्रेस की आदत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस देकर संसद का अपमान किया। पहले उन्होंने संसद में पीएम मोदी को गले लगाया और आंख मारी और अब उन्होंने फ्लाइंग किस किया था। वही दूसरी तरफ बता दें कि इधर दिल्ली में हर घर तिरंगा बाइक रैली में भाग ले रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में अपना काला इतिहास देखा तो वह भाग गई। Congress 1कांग्रेस ने जब पूर्वोत्तर के लिए, मणिपुर के लिए पीएम मोदी के संकल्प और प्यार को देखा तो वे भाग गए, इससे पता चलता है कि घमंडिया गठबंधन पीएम की सच्चाई नहीं सुन सका और भाग गया। वही दूसरी तरफ बता दें कि इधर पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थी. इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए सांसदों ने आज ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली निकाली. दिल्ली के प्रगति मैदान में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रैली को सुबह 8 बजे हरी झंडी दिखाई. सांसदों और मंत्रियों के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी रैली में हिस्सा लिया है। sonia gandhi rahul gandhi and mallikarjun kharge 14 07 2023 1280 720वही दूसरी तरफ बता दें कि इधर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को पार्टी और सहयोगी दलों के प्रवक्ताओं की बैठक आयोजित करेगी। यह बैठक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। वही आपको बता दें कि इस बैठक को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल संबोधित करेंगे और फिर समापन भाषण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देंगे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post