बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में कहीं आंधी-तूफान,तो कहीं रहेगी लू की मार
मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में तेज आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ राज्यों में हल्की तो कुछ में भारी बारिश का अलर्ट है।देश इस समय मौसम के दोहरे मिजाज से जूझ रहा है। एक ओर जहां उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में तेज आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल आदि शामिल हैं। कुछ राज्यों में हल्की तो कुछ में भारी बारिश का अलर्ट है।दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का दौर लगातार तेज हो रहा है। अगले तीन दिनों- 20 से 22 मई तक हीटवेव का सामना करना पड़ेगा। 23 मई से मौसम में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है।उत्तर प्रदेश में सूर्यदेव का रौद्र रूप जारी है। बांदा जिले में पारा 47.6°C के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार जाने की संभावना है। आगरा, नोएडा, जालौन, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।गर्मी के बीच इन राज्यों में आंधी-बारिश का तगड़ा अलर्ट है। बिहार में 81 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। राजधानी पटना समेत पूर्णिया, भागलपुर और गया में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद में भी आंधी-पानी का अलर्ट है।राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और शुष्क मौसम रहेगा। 30 किमी/घंटे की रफ्तार से धूल भरी सतही हवाएं चलेंगी। आगामी एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है।मध्य प्रदेश में 25 मई तक लू और गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा। भोपाल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और इंदौर में गर्मी का भीषण असर दिखेगा, हालांकि कुछ हिस्सों में हल्की गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं।महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र भीषण लू की चपेट में है। अकोला, अमरावती और वर्धा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। नागपुर और यवतमाल में भी फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।उत्तराखंड के मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद है। उत्तरकाशी और चमोली में गरज के साथ बारिश होगी, जबकि देहरादून में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

निचले इलाकों में लू जैसी स्थिति भी बन सकती है।वहीं, हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों में शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और ऊना में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है।बिहार में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिलेगा. एक तरफ कई जिलों में हीटवेव का असर रहेगा, तो दूसरी ओर आंधी और तेज हवाओं का भी खतरा बना हुआ है.इस सप्ताह तक बिहार में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है.पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में अचानक मौसम बदल सकता है. लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न रहने की सलाह दी गई है.मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के उन जिलों में ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया है जहां तापमान रिकॉर्ड स्तर पर है और रातें भी बेहद गर्म हो रही हैं. इन क्षेत्रों में लू का सबसे घातक असर देखने को मिल रहा है. प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, झांसी, महोबा, इटावा, औरैया, फिरोजाबाद और आगरा. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुद को हाइड्रेटेड रखें और धूप में सीधे निकलने से बचें।बिहार, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में तेज बवंडर, बिजली गिरने और भारी बारिश का खतरा है. वहीं ओडिशा और आंध्र प्रदेश में धूलभरी आंधी लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले 48 घंटे काफी संवेदनशील रहने वाले हैं और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।
