इस बार बदलाव नहीं हुआ तो बंगाल में खत्म हो जाएगा सनातन,सुवेंदु अधिकारी ने किया बड़ा दावा

 इस बार बदलाव नहीं हुआ तो बंगाल में खत्म हो जाएगा सनातन,सुवेंदु अधिकारी ने किया बड़ा दावा
Sharing Is Caring:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज गुरुवार को पहले फेज की वोटिंग हो रही है. सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोटर्स की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं. तमाम दिग्गज, जो चुनावी मैदान में उतरे हैं, वे भी वोट डालने पहुंच रहे हैं. बता दें, पहले फेज में 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है. जिसमें तमाम लोगों की किस्मत दांव पर लगी हुई है.इसी सिलसिले में नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने वोट डालने के बाद कहा कि इस बार परिवर्तन होगा. अगर इस बार बदलाव नहीं हुआ, तो बंगाल में सनातन खत्म हो जाएगा. चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है, लेकिन हर जगह कुछ गुंडे हैं. हमारे पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है. तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.वहीं, इससे पहले आसनसोल साउथ विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने अपना वोट डाला और वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली भी दिखाई. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें यकीन है कि बंगाल के लोग BJP को वोट देंगे. वे टीएमसी (TMC) को हटाने के लिए पक्के इरादे वाले हैं, जो CM की कुर्सी और वोटरों के लिए शर्म की बात है. यह बंगाल को बचाने की लड़ाई है. हम हिंदू-मुस्लिम की पॉलिटिक्स नहीं चाहते. हम युवाओं के लिए रोजगार चाहते हैं और यहां से गए 40 लाख लोगों को वापस लाना चाहते हैं.

1000044934

आप (ममता बनर्जी) एक मुख्यमंत्री के तौर पर फेल हैं और आपको कुर्सी छोड़ देनी चाहिए. देश और इस राज्य की महिलाओं को भी एहसास हो गया है कि असल में उनके साथ कौन खड़ा है.पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए वोटिंग सुबह से जारी है. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और गवर्नर रवि ने मतदाताओं से जमकर वोटिंग की अपील की है. यहां के लोक भवन, पश्चिम बंगाल के ऑफिशियल अकाउंट ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला फेज आज चल रहा है. मैं हर वोटर, खासकर युवाओं और महिलाओं से गुजारिश करता हूं कि वे लोकतंत्र के सबसे पवित्र त्योहार में पूरे जोश के साथ हिस्सा लें और बिना चूके अपने वोट का इस्तेमाल करें. हर वोट पवित्र है. इसमें पश्चिम बंगाल का भविष्य बनाने की ताकत है.बता दें, पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए दो फेज में चुनाव होंगे. पहले फेज में 152 चुनाव क्षेत्र शामिल हैं, जबकि दूसरे फेज में 29 अप्रैल को चुनाव होना है. चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं. वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post