‘गदर 2’ ने सनी देओल के लौटाए अच्छे दिन,फिर से बन गए दर्शकों का खास

 ‘गदर 2’ ने सनी देओल के लौटाए अच्छे दिन,फिर से बन गए दर्शकों का खास
Sharing Is Caring:

शाहरुख, सलमान खान, अक्षय कुमार समेत हिंदी सिनेमा में और भी कई एक्टर्स हैं, जो एक्टिंग करने के साथ-साथ फिल्में प्रोड्यूस भी करते हैं. वो पिक्चर्स पर अपना पैसा लगाते हैं. अगर फिल्म हिट होती है, तो मुनाफा कमाते हैं. सनी देओल भी पहले फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में थे. वो न सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस किया करते थे, बल्कि उन्होंने कुछ फिल्में डायरेक्ट भी की थीं. हालांकि, फिल्मों पर पैसा लगाने की वजह से उनका नुकसान होने लगा था, जिसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वो कभी प्रोड्यूसर के तौर पर काम नहीं करेंगे, सिर्फ एक्टिंग पर ध्यान देंगे.सनी देओल ने साल 2023 में प्रोडक्शन से दूर रहने का ऐलान किया था और कहा था कि अब वो अपना पूरा फोकस एक्टिंग पर रखेंगे, ज्यादा से ज्यादा फिल्में करेंगे. ठीक वैसा हो भी रहा है. एक के बाद एक उनकी फिल्में रिलीज हो रही हैं और वो हर फिल्म के लिए करोड़ों की फीस चार्ज कर रहे हैं.सनी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्में प्रोड्यूस करके वो बैंकरप्ट हो जाते हैं. उनका कहना था कि पहले फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन आसान था. लोगों से संपर्क थे, तो काम हो जाता था. हालांकि, जब से इंडस्ट्री में कॉर्पोरेट की एंट्री हुई है, उसके बाद से स्क्रीन मिलने में दिक्कतें होती हैं.जिस साल सनी देओल ने ये बयान दिया था, उसी साल एक बैंक ने उन्हें 56 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने को लेकर नोटिस भी भेजा था. साथ ही बैंक ने उनके जुहू वाले बंगले की नीलामी को लेकर विज्ञापन भी दिया था. ऐसे में लोगों ने ये अटकलें लगानी शुरू कर दी थी कि कहीं सनी देओल आर्थिक दिक्कतों का तो सामना नहीं कर रहे हैं. हालांकि, बैंक ने महज 24 घंटे में ही टेक्निकल गलती बताकर नोटिस वापस ले लिया था. बाद में सनी ने इसपर बयान भी दिया था. उन्होंने कहा था कि वो इस मामले को सुलझाने में जुटे हुए हैं. अब किसी भी तरह की अटकलें न लगाई जाएं.साल 2023 में ही सनी देओल ने सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार कमबैक किया. जब 10 सालों से भी ज्यादा लंबे समय से उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई थी, तो डायरेक्टर अनिल शर्मा ने साल 2001 की फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल लाकर पर्दे पर जादू चला दिया था. वर्ल्डवाइड इस पिक्चर ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. इस सफलता के बाद सनी देओल के पास फिल्मों की लाइन लगने लगीं. और न सिर्फ फिल्में मिलीं, बल्कि उनकी फीस में भी बढ़ोतरी हुई.‘गदर 2’ के लिए सनी को 20 करोड़ रुपये की फीस मिली थी. लेकिन अब वो 50 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं. कई बार तो फिल्म की प्रॉफिट में भी उनका हिस्सा होता है. ‘

1000805997

गदर 2’ के बाद उन्होंने किस फिल्म के लिए कितनी फीस ली? नीचे लिस्ट देखिए.जाट- 50 करोड़ बॉर्डर 2- 50 करोड़+ प्रॉफिट शेयर इक्का- 25 करोड़ (ओटीटी फिल्म)बंटवारा 1947- 50 करोड़इन आकंड़ों से जाहिर है कि ‘गदर 2’ सनी देओल के लिए मील का पत्थर साबित हुई, उनके अच्छे दिन लौट आए और उन्होंने जो इरादा किया था कि अब सिर्फ ज्यादा से ज्यादा एक्टिंग करेंगे, वो भी हो रहा है. बता दें कि ‘बंटवारा 1947’ उनकी अपकमिंग फिल्म है, जिसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. 14 अगस्त इसकी रिलीज डेट है.बहरहाल, अब सनी देओल भले ही फिल्में प्रोड्यूस करना बंद कर चुके हैं, लेकिन चलिए लगे हाथ ये भी जान लेते हैं कि वो प्रोडक्शन में आए कैसे थे? उनके द्वारा प्रोड्यूस की गई पहली फिल्म कौन सी थी?सनी देओल के पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने साल 1981 में ‘विजेता फिल्म्स’ नाम से प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था. सनी देओल की डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ इसी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी. आगे चलकर सनी ने इस कंपनी की जिम्मेदारी संभाली. 1999 में बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म आई. नाम- ‘दिल्लगी’. भाई बॉबी देओल के साथ सनी ने इसमें एक्टिंग भी की थी. वो इसके प्रोड्यूसर भी थे और डायरेक्टर भी थे.‘दिल्लगी’ लोगों के दिलों में नहीं उतर पाई थी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप रही थी. 14 करोड़ रुपये के बजट में बनकर ये फिल्म तैयार हुई थी. भारत में इसका नेट कलेक्शन सिर्फ 10.50 करोड़ था.सनी देओल की प्रोड्यूस की गई आखिरी फिल्म 2019 में आई ‘पल पल दिल के पास’ है. 2019 में ये फिल्म रिलीज हुई थी. उन्होंने अपने बड़े बेटे करण देओल को इस रोमांटिक ड्रामा के जरिए लॉन्च किया था. इसका बजट 45 करोड़ था और घरेलू बॉक्स ऑफिस कारोबार 6.91 करोड़ का था.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post