सत्ता से टकराने की मिली सजा?बिहार के तीन बाहुबली नेताओं पर बड़ा सवाल!

 सत्ता से टकराने की मिली सजा?बिहार के तीन बाहुबली नेताओं पर बड़ा सवाल!
Sharing Is Caring:

सरकार ‘सुशासन बाबू’ की रही हो या लालू प्रसाद यादव की या उससे पहले कांग्रेस की, सत्ताधारी दल के साथ रहने वाले बाहुबलियों की हमेशा बहार रही है लेकिन बगावत करने वाले बाहुबलियों को जेल के साथ सदस्यता तक गंवानी पड़ी है. ताजा मामला भले ही अनंत सिंह और आनंद मोहन का लिया जा रहा है लेकिन इससे पहले शहाबुद्दीन, तस्लीमुद्दीन, प्रभुनाथ सिंह, सूरजभान सिंह, मुन्ना शुक्ला, पप्पू यादव, राजबल्लभ यादव और राजू सिंह जैसे बाहुबलियों के उदाहरण सामने हैं.पटना हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट भी मानते हैं कि सत्ताधारी दल अपने फायदे के लिए बाहुबलियों को मदद करती रही है और कई बार कानून के साथ ही छेड़छाड़ करती रही है लेकिन कोर्ट का फैसला सीआरपी सी के तहत ही होता है.

1000909387

आनंद मोहन का मामला ताजा है, जिसमें सरकार ने एडमिनिस्ट्रेटिव आर्डर निकाल कर गलत काम किया, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने फैसले को बदल दिया.विशेषज्ञ कहते हैं कि सत्ता के साथ रहे तो संरक्षण, विरोध में गए तो खामियाजा उठाना पड़ता है. आनंद मोहन और उससे पहले अनंत सिंह मामले को लेकर तेजस्वी यादव सरकार पर हमलावर हैं. उनका आरोप है कि नीतीश कुमार और भाजपा राजनीतिक सहूलियत के हिसाब से फैसला लेते हैं. हालांकि सरकार का कहना है कि कोर्ट के फैसले पर हम लोग टिप्पणी भी नहीं करते हैं, विपक्ष का आरोप निराधार है.बिहार में सुशासन बाबू की चर्चा होते ही नीतीश कुमार के कानून के राज में जीरो टॉलरेंस की बात होती है. जहां वह अक्सर दावा करते रहे हैं कि न तो किसी को फंसाते हैं और न ही किसी को बचाते हैं. हालांकि ये भी सच है कि नीतीश सरकार में ही मुन्ना शुक्ला, आनंद मोहन और अनंत सिंह जैसे बाहुबलियों को समय-समय पर जब साथ होने पर लाभ दिया गया और विरोध में जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई.मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह 2004 में नीतीश कुमार के बाढ़ से चुनाव लड़ने में मदद की थी, चांदी के सिक्कों से तौलवाया था. 2005 में उन्हें टिकट मिल गया और विधायक बन गए. वर्षों तक नीतीश कुमार के करीबी रह लेकिन जैसे ही नीतीश कुमार के खिलाफ अनंत सिंह गए, उनके खिलाफ कई तरह की कार्रवाई शुरू हो गई. यहां तक कि जेल तो गए ही, उनकी सदस्यता भी चली गई.वहीं जब 2024 में सरकार बचाने में अनंत सिंह ने नीतीश कुमार की मदद की तो फिर से अनंत सिंह को उसका लाभ भी मिला और दोष मुक्त होने के साथ ही 2025 के चुनाव में जेडीयू से टिकट भी मिला और जीते भी लेकिन हाल में एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह ने जिस प्रकार से जदयू उम्मीदवार का विरोध किया अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई है. पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष से उनकी सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध किया है और कोर्ट ने भी उन्हें सरेंडर करने के लिए कह दिया है.मुन्ना शुक्ला का मामला भी कुछ ऐसा ही है. 2000 में जब नीतीश 7 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने तो जेल में बंद कई बाहुबली विधायक उनके समर्थन में वोट देने आए थे, उसमें मुन्ना शुक्ला भी शामिल थे. बाद में 2005 में जेडीयू के टिकट पर लालगंज से विधायक भी बने लेकिन 2024 में उन्होंने आरजेडी के टिकट पर वैशाली से लोकसभा का चुनाव लड़ा. जीत तो नहीं मिली लेकिन कुछ समय बाद बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में जेल जाना पड़ गया।आनंद मोहन की चर्चा सबसे अधिक हो रही है. 1994 में गोपालगंज के जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्र कैद काट रहे आनंद मोहन को 2023 में नीतीश सरकार ने ही जेल मैन्युअल में बदलाव कर रिहा कराया था. आनंद मोहन तो रिहा हुए ही, उनकी पत्नी लवली आनंद को भी जेडीयू ने शिवहर से चुनाव लड़ाया. उनके बेटे चेतन आनंद को भी 2025 में जेडीयू ने नबीनगर से विधानसभा का चुनाव लड़ाया. दोनों जीते भी लेकिन बाद में आनंद मोहन लगातार सरकार के विरोध में बयान देने लगे. जेडीयू के खिलाफ भी उनका बागी तेवर रहा. अब आनंद मोहन को फिर से जेल जाना होगा.यह तीन उदाहरण तो नीतीश कुमार के शासन के दौरान उन बाहुबलियों की रही, जिन्होंने सरकार को मदद की तो लाभ मिला और विरोध में गए तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ा लेकिन ऐसे कई बाहुबली भी रहे, जिन्होंने आरजेडी के शासन में खूब लाभ उठाया. सिवान के बाहुबली दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम एक नंबर पर लिया जा सकता है. 1990 से 2000 के दशक में शहाबुद्दीन की तूती बोलती थी लेकिन जब आरजेडी का शासन चला गया और नीतीश कुमार का शासन आया उनकी मुश्किलें बढ़ गई. सदस्यता गई और उम्र कैद की सजा मिली. आजीवन कारावास के दौरान तिहाड़ जेल में ही उनका निधन हो गया.सीमांचल के क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले मोहम्मद तस्लीमुद्दीन का भी नाम लिया जा सकता है. लालू प्रसाद यादव से नजदीकी के कारण उन पर कई आपराधिक मामले होते हुए भी उन्हें संरक्षण मिलता रहा. इसी तरह सीमांचल और कोसी के क्षेत्र में अपने मजबूत जनाधार रखने वाले वर्तमान में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद बाहुबली पप्पू यादव भी सत्ता के साथ रहे तो लाभ मिला और विरोध में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लंबे समय तक जेल में भी रहे. पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह भी डबल मर्डर केस में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं. वह लालू और नीतीश दोनों के साथी रहे हैं।भोजपुर और रोहतास जिले में खास दबदबा रखने वाले बाहुबली सुनील पांडे का भी उदाहरण है. सत्ता पक्ष का साथ मिला तो कई आपराधिक मामलों के बाद भी दबदबा कायम रही आज उनके बेटे विधायक है. इसी तरह वैशाली क्षेत्र से आने वाले रामा सिंह हो, पूर्वी चंपारण से आने वाले राजन तिवारी हो, पटना के दानापुर क्षेत्र के विधायक रीतलाल यादव हो, नवादा से आने राजबल्लभ यादव हो, ये लोग जब लालू प्रसाद यादव के साथ रहे तो उनको सत्ता से लाभ मिला लेकिन नीतीश कुमार की सत्ता में आने के बाद उनके लिए मुश्किलें खड़ी हुई. इनमें से कई बाद में नीतीश के साथ हो गए।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post