बिहार में आसमान से बरस रही आग,मौसम विभाग का आठ जिलों में हीटवेब की चेतावनी

 बिहार में आसमान से बरस रही आग,मौसम विभाग का आठ जिलों में हीटवेब की चेतावनी
Sharing Is Caring:

बिहार में पछुआ हवाओं के प्रचंड प्रभाव से अधिकतम तापमान चढ़ता जा रहा है। इस कारण आसमान से आग बरस रही है। कई जिलों में लू चल से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोग घरों में कैद गए हैं। बुधवार को 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ की वजह से पटना समेत सूबे के 19 जिलों में लू जैसे हालात रहे, जबकि छह जिलों में हीट वेव की स्थिति रही। मौसम विभाग ने गुरुवार को पटना समेत आठ जिलों में लू की चेतावनी जारी की है।24 04 2022 heat wave in delhi 22654770 पटना, पूर्णिया, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया, भागलपुर और जमुई में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।पूर्णिया, फारबिसगंज, शेखपुरा, खगड़िया, बांका और अगवानपुर में बुधवार को हीटवेव का असर रहा। 41.9 डिग्री के साथ राज्य भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बांका, औरंगाबाद और शेखपुरा में दर्ज किया गया। heat temperature india 1676894849इसके अलावा 15 जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा बेगूसराय में अचानक पारे में 3.7 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया। इससे लोगों के पसीने छूट गए।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post