जान लीजिए क्रेडिट कार्ड का कर्ज क्यों बढ़ता है?इन तरीकों से कर सकते है बड़ी बचत
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आसान है, लेकिन हर महीने सिर्फ न्यूनतम रकम चुकाना आपको लंबे समय तक कर्ज में फंसा सकता है. बकाया रकम पर ब्याज जुड़ता रहता है और कर्ज कम होने की रफ्तार काफी धीमी हो जाती है. एक सर्वे के मुताबिक, अमेरिका में 41% क्रेडिट कार्ड धारक कम से कम एक कार्ड पर सिर्फ न्यूनतम रकम चुकाते हैं. जेन-जी में यह आंकड़ा 58% तक है. ऐसे में कर्ज का बोझ कम करने के लिए सही तरीके से भुगतान करना जरूरी है.कई क्रेडिट कार्ड धारक हर महीने सिर्फ न्यूनतम रकम जमा करते हैं, जबकि बाकी बकाया पर ब्याज जुड़ता रहता है. लेंडिंगट्री के एक सर्वे के मुताबिक, अमेरिका में करीब 41% कार्ड धारक कम से कम एक क्रेडिट कार्ड पर सिर्फ न्यूनतम भुगतान करते हैं. जेन जेड में यह आंकड़ा 58% और बेबी बूमर्स में 19% है. 1,500 से ज्यादा कार्ड धारकों के आंकड़ों के अनुसार, कर्ज वाले अमेरिकी कार्डधारक पर औसतन 7,756 डॉलर का बकाया है. 20.94% औसत एपीआर पर इसे चुकाने में करीब 27 साल और लगभग 13,000 डॉलर ब्याज लग सकता है.

चलिए जानते हैं कर्ज से निकलने के 7 आसान तरीके.हर महीने सिर्फ न्यूनतम रकम चुकाने के बजाय बचत से ज्यादा भुगतान करें. इससे बकाया रकम तेजी से कम होगी और उस पर लगने वाला ब्याज भी घटेगा. ज्यादा भुगतान करने से कर्ज को कम समय में खत्म करने में मदद मिल सकती है.अगर क्रेडिट कार्ड का बकाया ज्यादा है, तो बैंक से इसे मासिक ईएमआई में बदलने के लिए कह सकते हैं. कम ब्याज दर वाला पर्सनल लोन लेकर क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाना भी एक विकल्प है. तय मासिक भुगतान से कर्ज चुकाने की योजना आसान हो सकती है.क्रेडिट कार्ड की भुगतान तारीख मिस होने से बचने के लिए ऑटोमेटिक पेमेंट की सुविधा इस्तेमाल करें. इसके लिए बैंक खाते में पर्याप्त रकम रखना जरूरी है. इससे समय पर भुगतान करने में मदद मिलेगी और देरी से लगने वाले शुल्क से बचा जा सकता है.अगर आपके ऊपर कई कर्ज हैं, तो सबसे पहले सबसे छोटी बकाया रकम को चुकाएं. इसके बाद अगले बड़े कर्ज पर ध्यान दें. छोटे कर्ज खत्म होने से भुगतान का भरोसा बढ़ता है और बाकी कर्ज चुकाने की प्रेरणा मिलती है.इस तरीके में सभी कर्ज पर न्यूनतम भुगतान किया जाता है, लेकिन अतिरिक्त रकम सबसे ज्यादा ब्याज वाले कर्ज पर लगाई जाती है. इसके बाद अगले ज्यादा ब्याज वाले कर्ज को चुकाया जाता है. इससे ज्यादा ब्याज वाले कर्ज को पहले खत्म करने पर फोकस रहता है.कर्ज चुकाने के साथ अपने खर्चों पर नजर रखना भी जरूरी है. गैर-जरूरी खरीदारी और ज्यादा खर्च से बचें और ऐसा बजट बनाएं जिसमें बचत और खर्च दोनों का संतुलन रहे. इससे क्रेडिट कार्ड पर नया कर्ज बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है.रोजमर्रा के खर्चों और बिलों के लिए कैश का इस्तेमाल शुरू करने से जरूरत से ज्यादा खर्च करने पर रोक लग सकती है. इससे खर्चों का हिसाब रखना भी आसान होता है और क्रेडिट कार्ड पर नया कर्ज बढ़ने से बचा जा सकता है.
