कोहरा के वजह से दिल्ली जाने वाली 22 ट्रेनें हुई काफी लेट,कड़ाके की ठंड ने सड़कों पर जीवन-यापन करने वालों की बढ़ाई मुश्किलें

 कोहरा के वजह से दिल्ली जाने वाली 22 ट्रेनें हुई काफी लेट,कड़ाके की ठंड ने सड़कों पर जीवन-यापन करने वालों की बढ़ाई मुश्किलें
Sharing Is Caring:

देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज सुबह इतना कोहरा है कि सड़क पर कुछ दूरी पर भी देखना मुश्किल है। विजुअलटी कम होने की वजह से गाड़ियां रेंगकर चल रही हैं। चारों तरफ कोहरा होने की वजह से कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। इसका काफी असर यातायात पर पड़ा है। 14 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।दिल्ली में कोहरा होने की वजह से रोड पर गाड़ी चलाने में सबसे ज्यादा मुश्किल हो रही है। कोहरे की वजह से विजुअलटी इतनी कम है कि थोड़ी सी दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा है।

IMG 20240114 WA0009

दिल्ली में फिलहाल 6 डिग्री सेल्सियस तापमान है और ठंडी हवाओं के साथ घने कोहरे ने समस्या बढ़ा दी है। लोग पार्किंग लाइट और हेडलाइट ऑन करके 10-20 की स्पीड में गाड़ी चला रहे हैं। दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।दिल्ली में अक्षरधाम के पास यमुना पुल से आईटीओ जाने वाले फ्लाईओवर पर घना कोहरा है। धीमी रफ्तार से गाड़ियां चल रही हैं। इसके अलावा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर भी भीषण कोहरा नजर आ रहा है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post