मतदान के बीच बोले सीएम गहलोत,फिर से कांग्रेस बनाने जा रही है सरकार

 मतदान के बीच बोले सीएम गहलोत,फिर से कांग्रेस बनाने जा रही है सरकार
Sharing Is Caring:

राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वहीं अब सीएम और पूर्व मुख्यमंत्री बयानबाजी के मामले में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। दोनों तरफ से जमकर बयानबाजी हो रही है। दरअसल, कांग्रेस नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था है कि ऐसा लगता है कि एक अंडर करंट है और राज्य में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी। वहीं इस बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि मैं उनकी बातों से सहमत हूं। वास्तव में अंडर करंट है, लेकिन भाजपा के पक्ष में है।

IMG 20231125 WA0008

उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर को कमल खिलेगा।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी राज्य में फिर से सरकार बनाएगी। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान विकास के मुद्दों पर केंद्रित है जबकि प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा उसके अन्य नेताओं ने अपने प्रचार में भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया। भाजपा नेताओं के चुनावी भाषणों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जनता समझ चुकी है। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस सरकार फिर से सत्ता में आएगी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post