भाजपा ने दी सम्राट चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी,बिहार का बनाया गया नया प्रदेश अध्यक्ष,जायसवाल की हुई छुट्टी

 भाजपा ने दी सम्राट चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी,बिहार का बनाया गया नया प्रदेश अध्यक्ष,जायसवाल की हुई छुट्टी
Sharing Is Caring:

भाजपा ने गुरुवार को बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा की है। विधानपरिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से चिट्ठी जारी की गई है।BJP इस चिट्ठी में लिखा गया है कि ‘बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’ देखिए जगत प्रकाश नड्डा की ओर से जारी की गई चिट्ठी.वही आपकों बतातें चले कि इधर इससे पहले पिछले साल अगस्त जब नीतीश ने बीजेपी को किनारे कर RJD के साथ महागठबंधन सरकार बनाई थी।bjp in tripura 1676096291 1 तब बीजेपी की दिल्ली में बड़ी बैठक हुई थी। कोर कमेटी की इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत बिहार के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसी बैठर में पार्टी में बड़े स्तर पर बदलाव करने पर चर्चा हुई थी। IMG 20220718 WA0007इसके बाद ही विजय सिन्हा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सम्राट चौधरी को विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान तभी ही होना था, लेकिन किसी कारण से तब इसकी घोषणा नहीं की गई थी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post