बंगाल में आज हो रहा है बंपर मतदान,बोली ममता बनर्जी-BJP फोर्सफुली चुनाव जीतना चाहती है
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर आज सुबह से हीं मतदान हो रहा है यहां पहले चरण (23 अप्रैल) में 152 सीटों पर मतदान हो चुका है. इस दौरान 92.72 प्रतिशत मतदान हुआ. अब दूसरे चरण का मतदान आज (29 अप्रैल) को हो रहा है।ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि BJP फोर्सफुली ये चुनाव जीतना चाहती है. उन्होंने कह कि हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा जा रहा है. ऐसा वोट कभी होता है क्या? वोट शांति से होता है. ममता ने कहा कि वोट तो लोकतंत्र का त्योहार है.टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इतनी फोर्स उतारी हैं बंगाल में बस राफेल उतारना ही बाकी रह गया था. आईएनएस के वॉरशिप भी डिप्लॉय करना बाकी रहा गया था. जो पाकिस्तान- बांग्लादेश के खिलाफ करना चाहिए था वो बंगाल के लोगों के लिए कर रहे हैं.

ज्ञानेश कुमार को बोलना चाहते हैं कि जिसको उतारना है उतार लो. हम भारी तादात से जीतेंगे. 2021 से भी ज्यादा सीटें टीएमसी जीतेगी।पश्चिम बंगाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हनुमान मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कीजिए।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बंगाल को भय सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने के लिए दूसरे और अंतिम चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से अपील करता हूँ कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. आपका एक वोट बंगाल के गौरव को पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ महिलाओं को सुरक्षा देने का माध्यम बनेगा. बंगाल के युवाओं के सपनों को सिर्फ एक ऐसी सरकार ही पूरा कर सकती है, जिसके पास विकास का विजन भी हो और घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करने की संकल्प शक्ति भी हो. ‘सोनार बांग्ला’ के लिए रिकॉर्ड मतदान करें।
