इन अभिनेताओं के बदौलत खुली थी अनुष्का शर्मा की किस्मत,जानिए किसने बनाया अभिनेत्री?

 इन अभिनेताओं के बदौलत खुली थी अनुष्का शर्मा की किस्मत,जानिए किसने बनाया अभिनेत्री?
Sharing Is Caring:

बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे होते हैं, जिनका करियर सिर्फ हिट फिल्मों से नहीं, बल्कि सही डिसीजन और दमदार परफॉर्मेंस से बनता है. अनुष्का शर्मा उन्हीं एक्ट्रेसे में से एक हैं, जिन्होंने 18 साल के अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहीं. दिलचस्प बात ये है कि उनके करियर की कई बड़ी सफलताएं तीनों खान- शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ आईं, जिसने उनके बॉक्स ऑफिस ग्राफ को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई.अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान नजर आए. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अनुष्का को पहली ही फिल्म से बड़ी पहचान मिल गई. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. हालांकि, शुरुआती सफलता के बाद उनके करियर में कुछ उतार-चढ़ाव भी आए. ‘बदमाश कंपनी’ और ‘पटियाला हाउस’ जैसी फिल्मों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन अनुष्का ने अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना जारी रखा.उनके करियर का एक अहम मोड़ तब आया जब उन्होंने अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में खुद को साबित किया. ‘बैंड बाजा बारात’ ने उन्हें एक सशक्त एक्ट्रेस के तौर पर लोगों के बीच पहचान बनाई, जबकि ‘जब तक है जान’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों ने उनके स्टारडम को नई ऊंचाई दी. खासकर ‘पीके’, जिसमें आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी नजर आई, बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और ये उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई.अगर उनके करियर को ध्यान से देखा जाए, तो ये साफ नजर आता है कि तीनों खान के साथ उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही हैं. शाहरुख खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’, सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’ और आमिर खान के साथ ‘पीके’ इन सभी फिल्मों ने शानदार कमाई की. खासकर ‘सुल्तान’ ने अनुष्का के करियर को एक नई दिशा दी और उन्हें एक बड़े कमर्शियल स्टार के रूप में ला दिया.हालांकि, ये कहना पूरी तरह सही नहीं होगा कि उनकी सफलता सिर्फ खान सुपरस्टार्स पर टिकी रही.

1000046495

अनुष्का ने ‘NH10’, ‘फिल्लौरी’ और ‘परी’ जैसी फिल्मों में बतौर प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस अपनी अलग पहचान बनाई. इन फिल्मों में उन्होंने कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा को बढ़ावा दिया और दिखाया कि वो सिर्फ बड़े स्टार्स के साथ ही नहीं, बल्कि दमदार कहानियों के दम पर भी दर्शकों को आकर्षित कर सकती हैं.उनके करियर में कुछ असफल फिल्में भी रहीं, जैसे ‘जब हैरी मेट सेजल’ और ‘जीरो’, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं. लेकिन, इन फिल्मों ने भी उनके एक्सपेरिमेंट करने के जज्बे को नहीं रोका. यही वजह है कि अनुष्का शर्मा का करियर एक बैलेंस ग्राफ की तरह नजर आता है, जिसमें हिट, सुपरहिट और कुछ फ्लॉप फिल्मों का मिक्स देखने को मिलता है. अनुष्का शर्मा की खासियत यह रही है कि उन्होंने हमेशा अपने किरदारों के साथ जोखिम लिया.यही वजह है कि वह सिर्फ एक कमर्शियल स्टार नहीं, बल्कि एक वर्सेटाइल एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं. 18 सालों के लंबे करियर के बाद भी अनुष्का शर्मा का स्टारडम बरकरार है. भले ही वो पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर रही हों, लेकिन उनकी वापसी को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बना हुआ है. उनका बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड ये बताता है कि उन्होंने सही समय पर सही फैसले लिए और खुद को इंडस्ट्री में एक मजबूत मुकाम पर स्थापित किया.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post