अखिलेश यादव ने भाजपा को दी चेतावनी,कहा-भाजपा को चेतावनी है कि वो जनता के रास्ते में न आए..

 अखिलेश यादव ने भाजपा को दी चेतावनी,कहा-भाजपा को चेतावनी है कि वो जनता के रास्ते में न आए..
Sharing Is Caring:

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 13 मई को चौथे चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। वहीं यूपी की 13 लोकसभा सीटों के लिए भी आज मतदान किया जा रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा के लिए चेतावनी जारी की है। दरअसल अखिलेश यादव ने भाजपा को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि भाजपा जनता के रास्ते में न आए, वोट डालने से किसी को न रोके। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश यादव ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर भाजपा को चेतावनी दी है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश यादव ने लिखा, ‘भाजपा को चेतावनी है कि वो जनता के रास्ते में न आए। वोटर को वोट डालने से रोकना भी एक अपराध हैं। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके लोगों को वोट डालने से रोकने का जो षड्यंत्र कर रही है, उसके बारे में जनता को पता चल गया है। भाजपाई असामाजिक तत्व की तरह हिंसा पर उतारू हैं। सपा के समर्थक हर ज़ुल्म और हिंसा सहकर भी अपना वोट डालेंगे। कल जब कन्नौज और बाक़ी सभी सीटों पर दसों लाख लोग भाजपा को हराने निकलेंगे, तो देखते हैं भाजपा कितना दल-बल लगाकर कितनों को रोक पाती है।’

Comments
Sharing Is Caring:

Related post