दिल्ली आने वाली लगभग 24 ट्रेनें कोहरे के कारण हुई लेट,मौसम की चपेट में आई रेलवे

पूरा उत्तर भारत शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। तापमान में लगतार गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं विजिबिलिटी में भी कई स्थानों पर कमी देखने को मिल रही है। इसका बुरा प्रभाव रेलवे सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दरअसल देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने वाले 24 ट्रेनें आज देरी से चल रही हैं।

इनमें से कुछ ट्रेनें मात्र एक घंटे देरी से चल रही हैं, तों कुछ ट्रेनें 6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इन ट्रेनों में चेन्नई, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, हैदराबाद, असम, पश्चिम बंगाल इत्यादि जगहों से आने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
Comments