नवंबर में बढ़ेगी ठंड?कई राज्यों में बारिश का अलर्ट!
नवंबर के महीने में भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है. मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश और आंधाी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा. देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है. अधिकतम 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज बारिश की संभावना जताई गई है. यहां कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. बिहार में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है. आज बारिश या किसी भी तरह के खतरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं है. सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का अहसास जरूर होगा. आने वाले कुछ दिनों न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी.झारखंड में बारिश के बाद अब तापमान में भारी गिरावट, सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास तथा कुछ इलाकों में कोहरा देखने को मिल रहा है. झारखंड में आज से 8 नवंबर तक कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में आज बारिश हो सकती है. ओडिशा में 4 नवंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है।राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है.

अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश और मेघगर्जन के बाद नवंबर के शुरुआती दिनों में बारिश की गतिविधियां थमने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 नवंबर तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में आज बारिश हो सकती है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है.पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 5 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 नवंबर तक बारिश की संभावना है. दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कल तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. केरल में 7, कर्नाटक के तटीय और दक्षिण आंतरिक हिस्सों में 5 नवंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज और कल अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में आज बारिश की संभावना है. इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं. इन जिलों के 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।दरअसल में भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. पिछले 6 घंटों में यह 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से से उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ा है. यह तूफान चेन्नई से लगभग 260 किलोमीटर और आंध्र प्रदेश के तट से 290 से 330 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है. चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ की वजह से आज आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है. वहीं छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी इस तूफान का असर दिख सकता है. सबसे ज्यादा बारिश की संभावना ओडिशा और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में बन रही है, यहां पर एनडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया है. हाल ही में आए तूफान अर्नब की वजह से यहां टीमें अलर्ट पर बनी हुई हैं. भारतीय मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
