अभिषेक और वैभव ने पावरप्ले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,अपने बैटिंग से सबको कर दिया हैरान

 अभिषेक और वैभव ने पावरप्ले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,अपने बैटिंग से सबको कर दिया हैरान
Sharing Is Caring:

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी ने हर किसी को दंग किया. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर का तो खैर दोनों ने दिमाग ही घुमा दिया. अब आप सोच रहे होंगे भला ये कैसे? अय्यर का दिमाग तब घुमा जब वो खुद वेलिंगटन की क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. उन्होंने देखा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए इतनी भी आसान नहीं थी. उस पर गेंद सीम कर रही थी. बस यही देख उनका माथा चकरा गया कि आखिर उनके दोनों ओपनर यानी अभिषेक और वैभव, इतना जबरदस्त कैसे खेल गए?भारत ने वेलिंगटन T20I में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, जिसमें अभिषेक और वैभव का बड़ा रोल रहा. अभिषेक ने 38 गेंदों पर 113 रन बनाए तो वहीं वैभव ने सिर्फ 18 गेंदों में 45 रन की पारी खेली. भारत की इस ओपनिंग जोड़ी ने 5 ओवर में 100 रन जड़े तो पावरप्ले के अंदर 118 रन स्कोर बोर्ड पर लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

1000889802

श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद बताया कि वह खुद हैरान थे कि उनके ओपनर्स ने इतनी आसानी से रन कैसे बनाए? उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल शानदार था. उन्होंने जिस तरह से स्ट्रोक खेले, वह आंखों को बहुत भा रहा था. अय्यर ने आगे कहा कि जब सैमसन और मैं बल्लेबाजी करने गए, तो गेंद सीम कर रही थी. वो देखकर मैं सोच रहा था कि उन्होंने कैसे बल्लेबाजी की? अभिषेक और वैभव ने जो किया वो दिमाग घुमा देने वाला था.भारतीय कप्तान ने अभिषेक और वैभव के प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखा गया अपना सर्वश्रेष्ठ बताया. खासकर पावरप्ले में जिस तेजी से रन बने, वह अय्यर को काफी प्रभावित कर गया. उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो, 5 ओवर में 100 रन, मैंने पहले कभी नहीं देखे, खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर. और यह निश्चित रूप से सबसे ऊपर है.वेलिंगटन में जीत के साथ भारत ने भारत ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post