ठंड से पहले बदलेगा मौसम!बारिश को लेकर अलर्ट जारी
देश के हिस्सों में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भी बारिश का दौर तेज हो सकता है. हवा की रफ्तार कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तो कहीं 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी इलाकों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इससे कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है. देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम विभाग ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है. दिल्ली में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. अधिकतम 32 और न्यनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में 29 और 30 अक्टूबर को आंधी-बारिश की संभावना है.उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

गोरखपुर, वाराणसी, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बुलंदशहर में मौसम बिगड़ सकता है. बिहार के भी कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है.झारखंड के कई हिस्सों में आज और कल बारिश और आंधी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है और बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. पंजाब में कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हरियाणा में भी मौसम के तेवर तल्ख रहने वाले हैं.नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 31 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. असम और मेघालय में कल से 31 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. केरल के मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में रेड अलर्ट है.उत्तराखंड में आज से 28 अक्टूबर तक सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा. मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय घाटियों तक चटख धूप रहेगी. हिमाचल प्रदेश में आज से 29 अक्टूबर तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है. उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 30 और 31 अक्टूबर को हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है.एक तरफ जहां दक्षिण और पूर्वी भारत चक्रवात से जूझ रहा है, वहीं उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में गुलाबी ठंड की एंट्री होने से सुबह और शाम के वक्त मौसम ठंडा होने लगा है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में सुबह और रात के समय अच्छी-खासी गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों में मौसम रहने की संभावना है. हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के जिलों में चक्रवात अर्नब के असर से कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी मौसम के दो रंग दिख रहे हैं. सुबह और रात के वक्त ठंड का असर दिख रहा है, लेकिन दोपहर में धूप खिल रही है.मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय दिख रहा है. इसके प्रभाव से कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी हिस्सों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे मैदानी इलाकों की तरफ आने वाली हवाएं ठंडी हो गई हैं. उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य के करीब पहुंच चुका है।
