राहुल का मोदी-शाह और ज्ञानेश पर बड़ा हमला,इनलोगों ने देश को हाईजैक कर लिया है

 राहुल का मोदी-शाह और ज्ञानेश पर बड़ा हमला,इनलोगों ने देश को हाईजैक कर लिया है
Sharing Is Caring:

राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया. उन्होंने आपराधिक साजिश के तहत देश को हाईजैक करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों को न्याय के कटघरे में लाना हमारी गारंटी है. उन्होंने कहा कि पिछले 10-15 साल से हिंदुस्तान का लोकतंत्र और संविधान को नष्ट कर दिया गया है.राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और इनके चुने हुए लोगों ने देश में लोकतंत्र की हत्या कर दी है. हमने कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, सब जगह सबूत दिखाया और आहिस्ते-आहिस्ते अब लोग मानने लगे हैं. कुछ दिन पहले दो चुनाव आयुक्तों ने ज्ञानेश कुमार को चिट्ठी लिख कर कहा कि हिंदुस्तान का जो इलेक्टोरल सिस्टम है, वो कोलैप्स कर गया है.विरोध प्रदर्शनों को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि अब यह जो हो रहा है, यह हिंदुस्तान की जनता को न्याय दिलाने का प्रोसेस है.

1000872872

सरकार के लोग, बड़े-बड़े अफसर हमें कॉल कर रहे हैं, कह रहे हैं कि इसको आप रोकिए. लेकिन यह प्रोसेस अब चालू हो गई है, इसको रोका नहीं जा सकता है.राहुल गांधी ने कहा कि यह पहला पॉलिटिकल एक्शन होगा जिसके बाद सरकार बदलेगी. सरकार बदलने के बाद जांच होगी, जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि किन-किन लोगों ने हिंदुस्तान के लोकतंत्र को खत्म किया है. उसके बाद नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार, मोहन भागवत और उनके जो भी लोग हैं, उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलने जा रही है. राहुल ने कहा कि आमतौर से जो मैं कहता हूं, हो जाता है. आप देख लेना, यह प्रोसेस इन 4-5 लोगों को सजा दिलवाएगी.राहुल ने जोर देकर कहा, इन लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और यह इंडिया गठबंधन की गारंटी है. राजघाट की ओर विपक्षी नेताओं के मार्च से पहले राहुल गांधी ने कहा कि करीब 300 सांसद शांतिपूर्ण धरना देना चाहते हैं, लेकिन उन्हें प्रदर्शन के लिए आगे बढ़ने से रोका जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के पहले दिन उन्हें चुनाव आयोग के कार्यालय के पास रोक दिया गया, जबकि दूसरे दिन जंतर-मंतर जाने से रोका गया और हमारे लोगों को मारा गया.राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई ये है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने आपराधिक साजिश करके देश को हाईजैक किया है. संविधान को नष्ट किया और वोट चोरी की है. उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. यह हमारी गारंटी है और आप ऐसा होते हुए देखेंगे.वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी सांसद गांधी स्मारक जा रहे हैं, जहां वह धरना देंगे और शांतिपूर्वक प्रार्थना करेंगे कि मोदी और शाह को सद्बुद्धि मिले. खरगे ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार लोगों से वोट देने का अधिकार छीन रही है. उन्होंने कहा कि मोदी और शाह उस आजादी को छीन रहे हैं, जो महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं ने देश को दिलाई थी.वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट के SIR को बरकरार रखने वाले फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस गोपाल गौड़ा ने गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि चुनाव आयोग ने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया और अदालत को गुमराह किया, जिसके आधार पर SIR को लेकर फैसला आया. जस्टिस गोपाल गौड़ा का कहना है कि ऐसी स्थिति में सुप्रीम कोर्ट को खुद संज्ञान लेते हुए अपने फैसले को वापस लेने पर विचार करना चाहिए।उन्होंने यह भी मांग की कि चुनाव आयोग से SIR से जुड़े सभी रिकॉर्ड तलब किए जाएं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि SIR लागू करने का निर्णय पूरी चुनाव आयोग की पीठ ने लिया था या नहीं और क्या इस फैसले को बहुमत वाले चुनाव आयुक्तों की सहमति और मंजूरी हासिल थी.पूर्व न्यायाधीश ने SIR संबंधी फैसले की वैधता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में ‘अवैधता और असंवैधानिकता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है. जस्टिस गौड़ा के मुताबिक, यदि यह सामने आता है कि SIR का फैसला चुनाव आयोग के पूर्ण गठन की सहमति और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं लिया गया था, तो सुप्रीम कोर्ट के सामने अपने पूर्व फैसले की समीक्षा या उसे वापस लेने का गंभीर आधार बन सकता है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post