मौसम ने ली करवट,आ गया बड़ा अलर्ट

 मौसम ने ली करवट,आ गया बड़ा अलर्ट
Sharing Is Caring:

दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों से विदाई लेना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून विदाई से पहले अक्टूबर में रंग दिखाकर जाएगा. बिहार, उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी बरसात की संभावना है. लेकिन दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों से मॉनसून ने विदाई ले ली है. यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है, जबकि तापमान में उछाल आने के बाद हल्की गर्मी का असर दिन में बढ़ गया है. दिल्ली में भी मॉनसूनी बादल पूरी तरह से वापस लौट चुके हैं. यहां दिन के वक्त उमस बढ़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार के दिन मौसम का मिला-जुला अंदाज देश में देखने को मिलने वाला है.उत्तर भारत से मॉनसून भले ही लौटने लगा है, लेकिन पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो रही है.

1000869882

यहां अक्तूबर का आखिरी हफ्ता बारिश के लिहाज से धमाकेदार रहने वाला है. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में उत्तर-पूर्वी मॉनसून लौटने से पहले फिर सक्रिए हो चुका है. भारतीय मौसम विभाग ने यहां अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में स्थानीय चक्रवाती सिस्टम होने की वजह से मौसम बदला है, यहां भी झमाझम बरसात होने की पूरी संभावना है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है.बिहार में मॉनसून लौटने से पहले भी झमाझम बारिश करा रहा है. बिहार के 25 जिलों में रविवार के दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गंडक नदी उफान पर होने की वजह से सारण जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, इसके अलावा 6 जिलों में 255 गांव बाढ़ की चपेट में चल रहे हैं, जिसकी वजह से करीब 4 लाख लोगों की आबादी प्रभावित है. मौसम विभाग ने आज भी बिहार में अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.पश्चिमी यूपी से भले ही बरसात लौट चुकी है, लेकिन बारिश का असर अभी पूर्वी यूपी में दिख रहा है. यहां अगले 24 घंटों में बरसात की संभावना है. लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, उन्नाव, बस्ती समेत आसपास के 15 जिलों में झमाझम बरसात हो सकती है. लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. ऐसे में यहां लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है. अकेले लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है. बारिश नहीं होने की वजह से दोपहर के वक्त उमसभरी गर्मी का असर दिख रहा है. लेकिन सुबह और शाम के वक्त ठंड का हल्का असर मौसम में दिख रहा है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में अब बारिश की संभावना न के बराबर दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भी बरसात के चांस नहीं है. क्योंकि दिल्ली एनसीआर से बादलों ने डेरा समेट लिया है.पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के चांस अब ज्यादा नहीं हैं, लेकिन यहां तापमान सोमवार सुबह 5 डिग्री से नीचे रहने लगा है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 4 से 10 अक्तूबर के बीच हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होना शुरू हो जाएगी. जिससे पहाड़ी राज्यों से ठंडी हवाओं का असर मैदानी राज्यों की तरफ बढ़ना शुरू होगा. ऐसे में अक्तूबर के आखिरी हफ्ते तक ठंड का असर पूरी तरह से दिखना शुरू हो जाएगा।मॉनसून मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र से लौट चुका है. इन सभी राज्यों के ज्यादातर जिलों में औसत से कम बारिश हुई है. जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से भी अक्तूबर के बीच में मॉनसून पूरी तरह से लौटने वाली है. इस साल का मॉनसून सीजन अपने सामान्य कोटे स 12 से 13 फीसदी तक कम रहा है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post