MLC चुनाव को लेकर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच जंग हुई तेज,कब तक करवाई करेंगे नीतीश कुमार?

 MLC चुनाव को लेकर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच जंग हुई तेज,कब तक करवाई करेंगे नीतीश कुमार?
Sharing Is Caring:

बिहार के जेडीयू के अंदर का राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह और पार्टी के एमएलसी नीरज कुमार के बीच जबरदस्त बयानबाजी चल रही है. अनंत सिंह ने नीरज कुमार को 20 करोड़ का चैलेंज दिया है. उन्होंने कहा, “नीरज ने हमेशा मेरा विरोध किया है, वो पढ़ा नहीं है गधा है. बजरंगबली के मंदिर में चले या नार्को टेस्ट कराए. नीरज ही हमको फंसा कर जेल भेजवाया, ये पापी है. अब नीतीश जी भी हमको नहीं समझा सकते हैं.अब कोई समझौता नहीं होगा.”अनंत सिंह ने MLC चुनाव में पार्टी के साथी नीरज कुमार को हराने का संकल्प लिया. उन्होंने नीरज कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने ही उन्हें AK-47 बरामदगी के एक पुराने मामले में फंसाया था. नीरज कुमार अभी JD(U) के MLC हैं, पटना ग्रेजुएट सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं.अनंत ने कहा कि पटना ग्रेजुएट MLC चुनाव में नीरज कुमार का विरोध करने की यही वजह थी.

1000855402

उन्होंने बताया कि उनका विरोध व्यक्तिगत था, न कि जेडीयू के खिलाफ. उन्होंने कहा कि वो नीरज कुमार को हराने के लिए अपनी “पूरी ताकत” लगा देंगे और तर्क दिया कि यह मुकाबला पार्टी का चुनाव नहीं था. उन्होंने आगे दावा किया, “मेरे वोट से मुख्यमंत्री बनते हैं…”.नीरज कुमार ने कहा, “अनंत सिंह को मैं ऐसा इंजेक्शन दूंगा कि वो आह-आह करेगा. अनंत सिंह भगोड़ा, फरारी और कायर है. अनंत सिंह के अगल बगल सब वारंटी रहता है. मैं फोटो निकाल रहा हूं. मैं पार्टी का उम्मीदवार हूं, मेरे सिंबल पर नीतीश का हस्ताक्षर है,अब पार्टी उसके खिलाफ कार्रवाई करें. अनंत ने नीरज कुमार के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार अनुज सिंह का खुलकर समर्थन किया है.अगस्त 2019 में पटना जिले के बाढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित अपने पुश्तैनी घर से AK-47 राइफल, एक मैगजीन और दो ग्रेनेड मिलने के मामले में अनंत को दोषी ठहराया गया था. 10 साल की सजा सुनाई गई थी. 2024 में पटना हाई कोर्ट ने उन्हें AK-47 और दूसरे प्रतिबंधित हथियार गैर-कानूनी रूप से रखने के आरोपों से बरी कर दिया. उनके घरों से हथियार मिलने के दोनों मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है.पटना स्नातक सीट का चुनाव अब सिर्फ उम्मीदवारों के बीच मुकाबले तक सीमित नहीं दिख रहा है। नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच पुराने राजनीतिक मतभेद, आरोप-प्रत्यारोप और व्यक्तिगत हमलों ने इस पूरे घटनाक्रम को और चर्चा में ला दिया है।एक तरफ नीरज कुमार अपने लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के भरोसे और कार्यकर्ताओं के समर्थन की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर अनंत सिंह निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में खड़े हैं।सबसे गंभीर मुद्दा AK-47 से जुड़ा आरोप है, जिसे लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। नीरज कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए अदालत में जाने और सबूत पेश करने की चुनौती दी है। वहीं, अनंत सिंह पहले ही नार्को टेस्ट की चुनौती दे चुके हैं।अब देखना यह होगा कि पटना स्नातक निर्वाचन सीट पर आगे यह सियासी टकराव किस दिशा में जाता है। फिलहाल इतना साफ है कि चुनावी मुकाबले से पहले ही नीरज कुमार और अनंत सिंह की बयानबाजी ने पटना स्नातक सीट को बिहार की राजनीति के सबसे चर्चित मुद्दों में शामिल कर दिया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post