भारत-अफगानिस्तान मैच के बीच खतरा बनेगा बारिश!रद्द हो सकता है पहला टी 20?

 भारत-अफगानिस्तान मैच के बीच खतरा बनेगा बारिश!रद्द हो सकता है पहला टी 20?
Sharing Is Caring:

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज रविवार 13 सितंबर को राजधानी नई दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में होना है. हालांकि, मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है. मैच के दिन दिल्ली में जोरदार बारिश होने का अनुमान जताया गया है, जिससे पहले टी20 मुकाबले पर खतरे के बादल पूरी तरह मंडराने लगे हैं.एक्यूवेदर और मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना 55 प्रतिशत से ज्यादा है. सबसे बड़ी चिंता मैच के समय को लेकर है, क्योंकि मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होना है और शाम के वक्त बारिश की संभावना 89 प्रतिशत तक बताई गई है. वहीं, राजधानी में मौसम का मिजाज पहले से ही बदला हुआ है. दिल्ली में शुक्रवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई और शनिवार को भी रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान है.वहीं, मैच डे को दोपहर में बारिश की संभावना करीब 25 प्रतिशत रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे शाम और रात होगी, बादलों का पहरा और मजबूत होगा.

1000845131

शाम को 55% और रात के दौरान 89% बारिश की आशंका के चलते आउटफील्ड और पिच को सुखा पाना ग्राउंड स्टाफ के लिए एक कड़ी चुनौती बन सकता है. ऐसे में अगर मौसम विभाग का अनुमान सच साबित होता है, तो पूरा मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके बारिश की भेंट चढ़ सकता है.टी20 इंटरनेशनल नियमों के मुताबिक किसी मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों की ओर से कम से कम 5-5 ओवर का खेल पूरा होना जरूरी है. ऐसे में मैच रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को सीधे दूसरे मैच की ओर रुख करना होगा. सीरीज का दूसरा टी20 मंगलवार 15 सितंबर को और तीसरा मुकाबला गुरुवार 17 सितंबर को खेला जाना है. बता दें, टी20 क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से सिर्फ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था, जो साल 2023 में हांग्जो एशियन गेम्स के दौरान खेला गया था. बाकी सभी मैचों में भारतीय टीम ने बाजी मारी है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post