बॉक्स ऑफिस पर प्रहार Vs मिर्जापुर द मूवी,पंकज त्रिपाठी का नहीं चल पाएगा जादू!

 बॉक्स ऑफिस पर प्रहार Vs मिर्जापुर द मूवी,पंकज त्रिपाठी का नहीं चल पाएगा जादू!
Sharing Is Caring:

सितंबर में कई बॉलीवुड फिल्में थिएटरों में दस्तक देने जा रही हैं. लेकिन जिस फिल्म पर सबकी नजर टिकी है, वो है पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर: द मूवी’. इस मोस्ट अवेटेड मूवी को लेकर ऑडियंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म में ‘मिर्जापुर’ की पुरानी दुनिया और कई पसंदीदा किरदारों की वापसी देखने को मिलने वाली है, वहीं कुछ नए चेहरे भी कहानी का हिस्सा बने हैं. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब फैंस को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है, जो 12 अगस्त को मुंबई में रिलीज किया जाएगा. ट्रेलर लॉन्च से पहले पता चला है कि इसका बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ से क्लैश होने वाला है.मिर्जापुर द मूवी‘ के साथ ही राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ भी चर्चा में है. फिल्म का टीजर जून में रिलीज किया गया था, जिसने लोगों का ध्यान खींचा था. ‘प्रहार’ की कहानी मशहूर वकील उज्ज्वल निकम और 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बाद आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ लड़े गए हाई-प्रोफाइल केस पर आधारित है. फिल्म का डायरेक्शन अविनाश अरुण ने किया है और इसमें वामिका गब्बी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.अब खबर है कि ‘प्रहार’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हो सकती है.

1000809185

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘प्रहार’ के मेकर्स फिल्म को 4 सितंबर 2026 को रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि इसी तारीख को पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. हालांकि, ‘प्रहार’ की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी मेकर्स की ओर से नहीं किया गया है.मिर्जापुर द मूवी’ की बात करें तो ये फिल्म ओटीटी की दुनिया से निकलकर बड़े कैनवास पर आ रही है. इस बार कहानी और अंदाज बिल्कुल नया और बड़े स्तर का होगा, जिसमें मिर्जापुर की गद्दी के लिए पुराना खून-खराबा और जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. इसमें पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु (मुन्ना भैया) और जितेंद्र कुमार (बब्लू पंडित) अपने पुराने किरदार में वापसी कर रहे हैं. ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी. इसका डायरेक्शन गुरुमीत सिंह ने किया है.राजकुमार राव ‘प्रहार’ को पहले 7 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज टाल दी गई, अब अगर मेकर्स 4 सितंबर की तारीख पर मुहर लगाते हैं, तो राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की फिल्मों के बीच सीधा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा. इसी बीच सवाल है कि तीन सीजन तक ओटीटी पर अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी ‘मिर्जापुर’ की फैन फॉलोइंग किस हद तक ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींच पाती है.वहीं, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के साथ मेकर्स पुराने किरदारों को वापस लाने के साथ-साथ कुछ नए किरदारों को भी कहानी में शामिल कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. दूसरी ओर, मैडॉक फिल्म्स की ‘ईठा’ की रिलीज को लेकर भी बदलाव की खबरें सामने आई हैं. ये फिल्म पहले 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी. ताजा रिपोर्ट्स में श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म के भी पोस्टपोन होने की बात कही जा रही है, हालांकि इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post