प्रशांत किशोर को सीएम सम्राट ने दी बधाई,19 हजार से ज्यादा मतों से जीते पीके
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर 19324 वोटों से भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को पराजित किया है. प्रशांत किशोर को64151 मत मिले, जबकि नीरज कुमार सिन्हा को 44827 मत मिले.बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को बधाई दी है. सम्राट चौधरी ने सोशल साइट एक्स पर लिखा, लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है, मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए प्रशांत किशोर को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं।

जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास ने कहा, “हम सब बहुत खुश हैं…यह बहुत मुश्किल सीट थी, जिसकी वजह से यह जीत इसे और भी खास बनाती है और हमें और भी ज्यादा खुशी देती है. मैं बांकीपुर और बिहार के लोगों को यह शानदार जीत दिलाने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं. मैं हमेशा उन सभी की शुक्रगुजार रहूंगी।
