सलमान खान ने घरवालों से पूछा ये सवाल,कोई स्ट्रेस तो नहीं दे रहे हो..

 सलमान खान ने घरवालों से पूछा ये सवाल,कोई स्ट्रेस तो नहीं दे रहे हो..
Sharing Is Caring:

प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में जल्द ही सलमान खान नज़र आने वाले हैं. उन्होंने पिछले हफ्ते शो की शूटिंग की थी. ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी रिएलिटी शो में सलमान खान के परिवार से कोई शख्स हिस्सा ले रहा है. ‘अलायंस’ में सोहेल खान आए हैं. वो काफी दिनों से शो में हैं. अब भाई का हौंसला बढ़ाने के लिए सलमान खान मेहमान बनकर शो में पहुंचे हैं. मेकर्स ने अब सलमान का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान दबंगल अंदाज़ में ‘अलायंस’ के घर में एंट्री करते नज़र आ रहे हैं.अलायंस‘ में सलमान खान की एंट्री का प्रोमो प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “भाई और तबाही, दोनों लोडिंग.” हालांकि मेकर्स ने अभी साफ नहीं किया है कि सलमान वाला ये एपिसोड किस दिन टेलिकास्ट किया जाएगा.

IMG 20260803 WA0030

ऐसे में फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है.सलमान की एंट्री से पहले घरवालों को स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देता है, जिसमें लिखा है, “सिस्टम ब्रीच्ड.” इसके बाद सलमान खान काउबॉय लुक में घर में एंट्री लेते हैं. उन्हें देखते ही सारे कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं. सबकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. तभी सलमान खान कहते हैं, “फिक्र मत करो, मैं यहां होस्ट नहीं हूं.” फिर सलमान खान भाई सोहेल खान से गले मिलते हैं और उनका हाल चाल लेते हैं.इस दौरान सलमान छोटे भाई सोहेल से बैठकर बाते करते हैं, तभी सोहेल उनसे कहते हैं, “आज मैं बुरी तरह घबरा गया.” सलमान हैरान होते हुए पूछते हैं आज तुम घबरा गए? तभी सलमान खान तमाम घरवालों से सवाल करते हैं, “कोई स्ट्रेस तो नहीं दे रहे हो न?” इस पर एक कंटेस्टेंट कहता है, “बिल्कुल भी नहीं.” फिर सलमान खान सबसे कहते हैं, “जो बेस्ट अलाय होगा वो जीतेगा.” सलमान से मुलाकात के दौरान सोहेल अपने ऐब्स भी दिखाते हैं.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post