बांकीपुर उपचुनाव में 1 बजे तक हुआ 20.01 फीसदी मतदान,प्रशांत किशोर का दिखा उग्र तेवर
बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. चुनाव मैदान में कुल 25 प्रत्याशी हैं, जिनके भाग्य का फैसला 3 लाख 79 हजार 616 मतदाता करेंगे.बांकीपुर उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 20.01 फीसदी मतदान हुआ है।बुद्धा कॉलोनी क्षेत्र और पीएनटी कॉलोनी स्थित बूथ में जन सुराज पार्टी और भाजपा के समर्थकों के बीच नोक-झोंक हुई. फिलहाल सभी बूथों पर स्थिति सामान्य है और मतदान जारी है. सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने कहा, छोटी-मोटी बात पर ही बहस हुई थी, अब सब कुछ शांतिपूर्ण है, स्थिति सामान्य है।प्रशांत किशोर ने कहा,लोगों की एक शिकायत है कि जहां कहीं भी जनसुराज के समर्थक आ रहे हैं तो पुलिस उन्हें परेशान कर रही है.

कल शाम से ही पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया हुआ है. बावजूद इसके माहौल साफ है. BJP बुरी तरह चुनाव हार रही है. कहीं कोई दो मत नहीं है इसलिए पुलिस के द्वारा मतदाताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है.अशोक चौधरी ने कहा जो लोग आइडियोलॉजी से जुड़े हुए हैं वह उसी आइडियोलॉजी को मजबूत करने के लिए वोट करते हैं और उन्होंने भी अपनी विचारधारा के साथ मतदान किया है. लोगों से आग्रह किया की बड़ी संख्या में घर से बाहर निकल कर मतदान करें और वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने का काम करें. सावन का पहला दिन है और मतदाता की किस्मत मत पेटी में आज कैद हो जाएगी. उन्होंने कहा कि बांकीपुर में सबसे पढ़ी-लिखी जनता रहती है, तो उनसे आग्रह है कि बढ़-चढ़कर वोटिंग करें.बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान करते हुए कहा कि उन्होंने और अन्य लोगों ने एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को कमल के निशान पर वोट दिया है. उन्होंने कमल को लक्ष्मी का प्रतीक बताते हुए कहा कि हर कोई कमल को अपने पास रखना चाहता है. रामकृपाल यादव ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए पूछा कि वे बांकीपुर से हैं या उनका यहां घर कहां है, जबकि नितिन नवीन यहीं के बेटे हैं. उन्होंने कहा कि लोग अपने घर के बेटे को चाहते हैं और गरीब घर के बेटे नीरज कुमार को सेवक बनाने का मौका दे रहे हैं, इसलिए एकतरफा कमल के निशान पर बटन दबाया जा रहा है।
